• Home
  • News
  • Vaibhav Sooryavanshi set to be selected in Indian senior team for Ireland Tour says Report

वैभव सूर्यवंशी के लिए अच्छी खबर, BCCI जल्द देने वाला है बड़ा तोहफा, टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड!

युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही बड़ा इनाम मिल सकता है. आईपीएल और एज ग्रुप क्रिकेट मे धमाल मचा चुके बाएं हाथ के इस ओपनर को बीसीसीआई की ओर से तोहफा मिलना तय है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 14, 2026, 10:32 AM IST

Published On Apr 14, 2026, 10:32 AM IST

Last UpdatedApr 14, 2026, 10:32 AM IST

Vaibhav Sooryavanshi indian team

Vaibhav Sooryavanshi indian team

वैभव सूर्यवंशी की उम्र सिर्फ 15 साल है लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचा रखा है. अभी से अपने नाम कई कीर्तिमान कर चुके वैभव जल्द ही एक और मुकाम हासिल कर सकते हैं. वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं. खबर है कि भारत के आयरलैंड दौरे के लिए इस खिलाड़ी का डेब्यू हो सकता है. आयरलैंड के लिए भारत की टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. अजित अगरकर की अगुआई वाली सिलेक्शन कमिटी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहती है.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट कहती है, ‘वह आयरलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में चुने जाने के दावेदार हैं. सिलेक्टर्स ने उनके साथ ही कई और युवा खिलाड़ियों को चुनने का मन बनाया है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि वैभव का आयरलैंड और साल के अंत में जिम्बाब्वे के दौरे के लिए चुना जाना तय है.

वैभव ने एज-ग्रुप क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आईपीएल के इतिहास में वह शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं. आईपीएल 2026 में भी वह दो हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 15 गेंद पर शतक लगाया था.

आईपीएल के चैयरमैन अरुण धूमल ने भी कहा था कि वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के हकदार हैं. यह रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा के नाम है.

अरुण धूमल ने एक्स पर लिखा था, ‘इस आईपीएल 2026 के सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने क्या कमाल की बल्लेबाजी की है. उनके प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है कि यह युवा खिलाड़ी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का हकदार है. यह बहुत देखने को मिलता है कि आपके पास इतने प्रतिभाशाली और इतने युवा खिलाड़ी को चुनने का मौका होगा. बेशक वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होने का हकदार है.’

भारत के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और इरफान पठान भी मानते हैं कि वैभव भारत की राष्ट्रीय टीम में खेलने के लिए तैयार नजर आते हैं.

फिलहाल भारत की पुरुष टीम के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. वहीं कुल मिलाकर देखा जाए तो शेफाली वर्मा भारत की जर्सी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली सबसे युवा क्रिकेटर हैं. उन्होंने 15 साल सात महीने 27 दिन की उम्र में डेब्यू किया था.

भारत को आयरलैंड के बाद इंग्लैंड का भी दौरा करना है. वहां भारत को पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे इंटरनेशनमैच खेलने हैं. यह दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick