add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

09 चौके, 07 छक्के... U19 टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया कोहराम

वैभव सूर्यवंशी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 50 बॉल में 96 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने नौ चौके और सात छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 10, 2026 5:59 PM IST

भारत के 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप से पहले एक और धमाकेदार पारी खेली है. अंडर-19 विश्व कप 2026 से पहले वॉर्म अप मैच में वैभव सूर्यवंशी ने चौके और छक्के की बरसात कर दी. स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में वैभव के पास शतक लगाने का मौका था, मगर वह सिर्फ चार रन से शतक से चूक गए.

स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी. आयुष म्हात्रे (22) एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके, मगर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फॉर्म बरकरार रखी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 96 रन की पारी

वैभव सूर्यवंशी ने 50 बॉल में 96 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने नौ चौके और सात छक्के लगाए. वह महज चार रन से अपना शतक चूक गए. वैभव सूर्यवंशी ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ा था. उन्होंने 127 रन की पारी खेली थी.

ऑरोन जार्ज, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान ने भी जड़ा अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी के अलावा आरोन जार्ज, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. आरोन जार्ज ने 58 बॉल में 61 रन, विहान मल्होत्रा ने 77 रन (81 बॉल) और अभिज्ञान कुंडू ने 55 रन (48 बॉल) की पारी खेली, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 374 रन का विशाल स्कोर बनाया.

15 जनवरी को टीम इंडिया का पहला मुकाबला

अंडर-19 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 15 जनवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले मैच में यूएसए से भिड़ेगी. भारत के ग्रुप में यूएसए के अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम है.

अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

15 जनवरी vs यूएसए

17 जनवरी vs बांग्लादेश

24 जनवरी vs न्यूजीलैंड