• Home
  • News
  • Vaibhav Sooryavanshi statement after Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru on Hitting Josh Hazlewood

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बताया जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड की धुनाई का सीक्रेट, बोले 'मैं सिर्फ...'

Vaibhav Sooryavanshi Statement: वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 11, 2026, 10:33 AM IST

Published On Apr 11, 2026, 10:33 AM IST

Last UpdatedApr 11, 2026, 10:33 AM IST

Vaibhav Sooryavanshi statement

Vaibhav Sooryavanshi statement

गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग के करियर की पहली गेंद पर छक्का. शामने थे शार्दुल ठाकुर. जसप्रीत बुमराह का पहली बार सामना करते हुए छक्का. जोश हेजलवुड की पहली गेंद का सामना करते हुए चौका. यह वैभव सूर्यवंशी के कारनामे हैं. 27 मार्च को 15 साल के हुए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इतनी कम उम्र में जो कीर्तिमान और रेप्युटेशन बनाई है वह बाकमाल है. शुक्रवार को आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक कमाल की पारी खेली. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली. और अपनी टीम को सीजन में लगातार चौथी जीत दिलाने मे मदद की. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वैभव अब इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. वह ऑरैंज कैप होल्डर हैं.

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘बल्लेबाजी के दौरान मैं वही करने की कोशिश करता हूं, जो अभ्यास में करता हूं. मेरा काम नेचुरल गेम पर ध्यान देना होता है. बल्लेबाजी के दौरान मैं सिर्फ गेंद को देखता हूं, गेंदबाज को नहीं, अब गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हों या फिर जोश हेजलवुड. गेंद जैसी होती है, उसी तरह की शॉट खेलता हूं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्यों दुखी हो जाते हैं वैभव सूर्यवंशी

आउट होने के बाद होने वाली निराशा पर वैभव ने कहा, ‘अगर मैं विकेट पर टिका रहता हूं तो लक्ष्य सेट करते समय 10-20 रन ज्यादा बन सकते हैं. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते समय 2 ओवर पहले जीत सकते हैं. मैं अगर कोई गलत शॉट खेलकर आउट होता हूं, तो टीम का इससे नुकसान होता है और इसी वजह से मैं निराश होता हूं.’

वैभव ने कहा कि मुझे पापा और मेरे कोच गाइड करते रहते हैं. यहां मेरे गार्जियन रोमी सर हैं. ये सभी लोग मुझे बताते रहते हैं कि सफर बहुत लंबा है, और यह अभी शुरू हुआ है. आपको अपने प्रोसेस और अपने काम पर फोकस करना होगा. इधर-उधर देखे बिना गेम पर ध्याना लगाए रखना होगा.

मैच की बात करें तो आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29, और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से आरसीबी ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे.

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में 21 के स्कोर पर लगा. जायसवाल 8 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मैदान पर सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल का तूफान आया. दूसरे विकेट के लिए इन दोनों के बीच 37 गेंदों में 108 रन की साझेदारी हुई. इस साझेदारी ने मैच को आरसीबी की झोली में डाल दिया था.

साझेदारी का आकर्षण वैभव सूर्यवंशी ने रहे. वैभव ने एक बार फिर 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 78 रन की पारी खेली. वैभव की पारी ने ही मैच में अंतर पैदा किया. वैभव का विकेट गिरने के बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 67 रन की साझेदारी करते हुए आरआर को 2 ओवर पहले 202 तक पहुंचाकर 6 विकेट से जीत दिला दी. जुरेल 43 गेंदों पर 3 छ्क्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे. जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick