इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा अलग चेंजिंग रूम, जानिए क्यों लिया गया यह अनोखा फैसला

वैभव सूर्यवंशी अपने पहले इंटरनेशनल दौरे के लिए आयरलैंड पहुंच गए हैं. जिसके पहले उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई हैं. सूर्यवंशी को यूके टूर पर सुरक्षा कारणों की वजह से अपना निजी चेंजिंग रूम इस्तेमाल करना होगा.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 24, 2026, 05:12 PM IST

Published On Jun 24, 2026, 05:12 PM IST

Last UpdatedJun 24, 2026, 05:12 PM IST

भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल दौरे के लिए रवाना हो गई है. जिसमें भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस बीच वैभव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इंग्लैंड में सूर्यवंशी को अपने पहले इंटरनेशनल दौरे पर सुरक्षा कारणों की वजह से अपना निजी चेंजिंग रूम इस्तेमाल करना होगा. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अगर वैभव को डेब्यू करने का मौका मिला.

तो वो भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. फिलहाल ये रिकॉर्ड दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. जिन्होंने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला अलग चेंजिंग रुम

इंग्लैंड सीरीज का आयोजन आईसीसी का एक आयोजन है. जिसमें इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के भी सेफ्टी रूल्स लागू होंगे. जिसकी वजह से वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए अपना अलग चेंजिंग रुम दिया गया है. यह फैसला वैभव की कम उम्र को ध्यान देखते हुए सीनियर प्लेयर्स से अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. इस टूर पर वो भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे यंग खिलाड़ियों में से एक हैं.

जिसकी वजह से बीसीसीआई ने यूके दौरे (आयरलैंड और इंग्लैंड) पर उनके माता-पिता को साथ रहने की इजाजत भी दी है.वैभव सूर्यवंशी को मैच के दौरान टीम इंडिया के ड्रेसिंग रुम में जाने की परमिशन होगी. वो टीम मीटिंग में भी हिस्सा ले सकते हैं. यह नियम तब ही लागू होगा. जब वैभव मैच से पहले और बाद में कपड़े चेंज कर रहे होंगे.

पहली बार मिली है भारतीय टीम में जगह

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारत की सीनियर टीम से बुलावा आया है. सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में जगह दी गई है. हाल ही वैभव ने ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ 11 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर सबका ध्यान फिर अपनी खींच लिया है. ऐसे में यूके दौरे पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है.

Editor's Pick