संगाकारा ने सुनाया आईपीएल मैच का किस्सा, बताया- क्यों प्रेशर आसानी से झेल जाएंगे वैभव

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि वह भारतीय क्रिकेट, विश्व क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़ा प्रभाव छोड़ेगा, वह मानसिक रूप से मजबूत है और लोकप्रियता को अच्छी तरह संभाल लेगा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 27, 2026, 05:52 PM IST

Published On Jun 27, 2026, 05:52 PM IST

Last UpdatedJun 27, 2026, 05:52 PM IST

Kumar Sangakkara on Vaibhav

Kumar Sangakkara on Vaibhav

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगाकारा ने भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की है. संगाकारा ने कहा कि वह ‘प्रसिद्धि और चकाचौंध’ से प्रभावित होने वाले खिलाड़ी नहीं हैं और दबाव में भी बेहद सहज रहते हैं. उन्होंने आईपीएल मैच से जुड़ा एक किस्सा भी बताया है.

श्रीलंका के इस पूर्व दिग्गज कहा कि यह आक्रामक किशोर बल्लेबाज भारत के साथ-साथ विश्व क्रिकेट में भी बड़ा नाम बनने की क्षमता रखता है. उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी के करियर को समझदारी से आगे बढ़ाने और परिवार और टीम के मजबूत सहयोग की जरूरत होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘प्रसिद्धि और चकाचौंध का उस पर ज्यादा असर नहीं होता’

संगाकारा ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से बातचीत में कहा, उन्हें आने वाले समय में क्रिकेट और व्यावसायिक स्तर पर कई अवसर मिलेंगे, इन सबके बीच संतुलन बनाना और उसे मिलने वाला समर्थन बेहद महत्वपूर्ण होगा, लेकिन एक बात तय है कि उसे बल्लेबाजी करना पसंद है, प्रसिद्धि और चकाचौंध का उस पर ज्यादा असर नहीं होता, वह जमीन से जुड़ा और जिज्ञासु स्वभाव का है.

‘मानसिक रूप से मजबूत है वैभव’

उन्होंने यह भी बताया कि वैभव केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहता और खेल के बाहर भी उसकी रुचियां हैं. इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, वह केवल क्रिकेट के बारे में ही नहीं सोचता है, उसके जीवन में अन्य चीजों के लिए भी जगह है, मुझे पूरा विश्वास है कि वह भारतीय क्रिकेट, विश्व क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़ा प्रभाव छोड़ेगा, वह मानसिक रूप से मजबूत है और लोकप्रियता को अच्छी तरह संभाल लेगा.

बतौर कप्तान पहला T20I मैच हारने वाले भारतीय, श्रेयस अय्यर की लिस्ट में एंट्री

संगाकारा ने सुनाया आईपीएल मैच का किस्सा

संगाकारा ने आईपीएल के एक मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए 220 रन का बचाव करना था, उस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले क्षेत्ररक्षण की थी, सूर्यवंशी ने लक्ष्य का पीछा करने से पहले की संकेत दे दिया था कि वह इस मैच को टीम को जितायेंगे. संगाकारा ने बताया, ‘‘मैदान पर जाने से पहले उसने मेरी तरफ देखा और कहा , ‘कोच, चिंता मत कीजिए, यह मैच हम जीत रहे हैं’।’’

श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने कहा, वह इसके बाद ड्रेसिंग रूम में गया और डोनोवन फरेरा तथा लुआन-ड्रे प्रीटोरियस से बोला, मैं आज 13 छक्के लगाऊंगा, उसके बाद तुम लोग बचा हुआ काम खत्म करना’, उसने उस मैच में 10 छक्के लगाए. संगाकारा के अनुसार, शुरुआत में इन दोनों खिलाड़ियों को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन जैसे ही वह पांच छक्कों तक पहुंचा, वे इसे गिनने लगे क्योंकि उन्हें एहसास हो गया कि वह वास्तव में यह कर सकता है, महज 15 साल की उम्र में ऐसा आत्मविश्वास दिखाना खास है.

इनपुट- भाषा

Editor's Pick