वैभव सूर्यवंशी ने बनाया महारिकॉर्ड, ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक आया. उन्होंने 237.31 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने 16 मैच में कुल 776 रन बनाए.
Published On May 31, 2026, 09:06 PM IST
Last UpdatedMay 31, 2026, 09:06 PM IST
Vaibhav Suryavanshi Orange Cap
Vaibhav Sooryavanshi wins Orange Cap: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले दूसरे और पहले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी भी बने हैं. इसके अलावा वह इस खिताब को जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाया.
आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल के पास वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ने का मौका था, मगर दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे सूर्यवंशी ने ऑरैंज कैप अपने नाम किया.
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी- 776 रन
शुभमन गिल- 732 रन
साई सुदर्शन- 722 रन
हेनरिक क्लासेन- 624 रन
ईशान किशन- 602 रन
ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
सूर्यवंशी ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. वैभव ने महज 15 साल 65 दिन की उम्र में ‘ऑरेंज कैप’ अपने नाम किया है. वैभव ने गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन का 23 साल 231 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड भी इसके साथ ध्वस्त कर दिया.
ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले अनकैप्ड भारतीय
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले अनकैप्ड भारतीय है. वह अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर ऑरेंज कैप जीतने वाले ओवरऑल दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले आईपीएल 2008 में शॉन मार्श ने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर ऑरेंज कैप जीता था.
वैभव सूर्यवंशी ने जीता ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर्स
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया . वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैच की 16 इनिंग में 776 रन बनाए. उन्होंने इसी सीजन 36 बॉल में शतक लगाया, जो उनका आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक है. उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक आया. उन्होंने 237.31 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
SRH के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में तूफानी अर्धशतक लगाया. उन्होंने 36 बॉल में अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल में उनका दूसरा सबसे तेज शतक है. पिछले सीजन सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल में शतक लगाया था.