- Home
- News
- Vaibhav Sooryavanshi Younger Brother Aashirwad Sooryavanshi Scored Century in Local Match in Samastipur
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने मचाया कोहराम, 10 साल की उम्र में जड़ा शतक
आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में स्थानीय प्रैक्टिस मैच में शतक लगाया. उन्होंने 83 बॉल में 103 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल था
Published On Jun 12, 2026, 11:26 PM IST
Last UpdatedJun 12, 2026, 11:26 PM IST
Ashirwad Suryavanshi
भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ चर्चा है. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वह ट्राई सीरीज में श्रीलंका में अपना जलवा दिखा रहे हैं. बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी की राह पर उनका छोटा भाई आशीर्वाद भी चल पड़ा है. आशीर्वाद ने समस्तीपुर में एक लोकल प्रैक्टिस मैच में शतक लगाया है. महज 10 साल की उम्र में उन्होंने यह कारनामा किया है.
आशीर्वाद के इस धमाकेदार पारी की जानकारी उनके बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने दी है. उज्जवल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, यह आशीर्वाद का पहला शतक है. उज्जवल ने अपने पोस्ट में मैच का स्कोरकार्ड और तस्वीर को शेयर किया है.
वैभव सूर्यवंशी के पापा ने भी किया पोस्ट
वैभव सूर्यवंशी के पापा संजीव सूर्यवंशी ने बेटे की उपलब्धि पर लिखा, मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया, आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें.
आशीर्वाद ने खेली 103 रन की पारी
आशीर्वाद ने समस्तीपुर में स्थानीय प्रैक्टिस मैच में शतक लगाया. उन्होंने 83 बॉल में 103 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल था. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तरह आक्रामक पारी खेलने के बजाय संयमित पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, GT के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जीता ऑरेंज कैप
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैच की 16 इनिंग में 776 रन बनाए. उन्होंने इसी सीजन 36 बॉल में शतक लगाया, जो उनका आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक (36 बॉल) है. उनके बल्ले से इस सीजन एक शतक और पांच अर्धशतक आया. वह दो बार शतक के करीब पहुंचकर आउट हुए थे.