• Home
  • News
  • Vaibhav Suryavanshi 15 balls half century against CSK in IPL 2026

RR VS CSK: 04 चौके, 05 छक्के... 305.88 का स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी 17 बॉल में 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 30, 2026, 10:21 PM IST

Published On Mar 30, 2026, 10:21 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2026, 10:21 PM IST

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi 15 balls Fifty: आईपीएल 2026 में भी राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत की है. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने चौके और छक्के की बरसात कर दी और सिर्फ 15 बॉल में अर्धशतक जड़ दिया. यह राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी भी बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.

वैभव सूर्यवंशी को पहली बॉल पर जीवनदान मिला था, जब उनका कैच कार्तिक शर्मा ने ड्रॉप कर दिया. इसके बाद वैभव ने आक्रामक अंदाज दिखाया. उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी की जमकर धुनाई की और सिर्फ 15 बॉल में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने नूर अहमद के ओवर में दो लगातार गेदों पर दो छक्के लगाकर अर्धशतक बनाया. वैभव सूर्यवंशी 17 बॉल में 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. यशस्वी जायसवाल के नाम 13 बॉल में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल में आरआर के लिए सबसे तेज फिफ्टी

13 – यशस्वी जयसवाल बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023
15 – वैभव सूर्यवंशी बनाम सीएसके, गुवाहाटी, 2026*
17 – वैभव सूर्यवंशी बनाम जीटी, जयपुर, 2025
18 – जोस बटलर बनाम डीडी, दिल्ली, 2018

305.88 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन

वैभव सूर्यवंशी ने 17 बॉल में 52 रन की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 305.88 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ 6.2 ओवर में 75 रन की साझेदारी की, जिसमें ज्यादातार उनके ही रन थे.

Editor's Pick