• Home
  • News
  • Vaibhav Suryavanshi and Bowlers Shines as Rajasthan Royals defeat CSK by eight wickets in IPL 2026

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, राजस्थान रॉयल्स की जीत से शुरुआत, CSK को मिली बड़ी हार

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन पर ढेर हो गई थी, राजस्थान की टीम ने 12.1 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 30, 2026, 10:58 PM IST

Published On Mar 30, 2026, 10:58 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2026, 10:58 PM IST

Vaibhav Suryavanshi Half century

Vaibhav Suryavanshi Half century

RR VS CSK: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी (17 बॉल में 52 रन) से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. सोमवार को गुवाहाटी में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन पर ढेर हो गई थी, राजस्थान की टीम ने 12.1 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. नांद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 128 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 75 रन जोड़े

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव सूर्यवंशी ने 15 बॉल में जड़ा अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक तेवर दिखाया और सिर्फ 15 बॉल में अर्धशतक जड़ दिया. यह राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल (13 बॉल) के दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. सू्र्यवंशी ने 17 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली. अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने एक बेहतरीन कैच लेकर वैभव की पारी का अंत किया.

यशस्वी जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ 24 रन की साझेदारी की. जुरेल 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए. जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 29 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता. जायसवाल ने पारी में एंकर की भूमिका निभाई. वह 36 गेंदों पर एक छक्का और तीन चौकों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे. पराग 11 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे. सीएसके की तरफ से दोनों विकेट अंशुल कंबोज ने लिए.

127 रन पर सिमटी चेन्नई की टीम

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने निराश किया. टीम ने 19 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए. संजू सैमसन सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं गायकवाड़ ने भी छह रन की पारी खेली. आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके. नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे का विकेट हासिल किया, वहीं आर्चर ने गायकवाड़ का विकेट लिया. रविंद्र जडेजा ने एक ही ओवर में सरफराज खान और शिवम दुबे को आउट कर चेन्नई को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. चेन्नई की पूरी टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई.

सीएसके के लिए 100 पार करना भी मुश्किल हो जाता अगर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन की पारी नहीं खेली होती. ओवरटन ने आखिरी विकेट के लिए कंबोज के साथ 33 रन की साझेदारी की. सरफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए.

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 19 रन देकर दो, नांद्रे बर्गर ने चार ओवर में 26 रन देकर दो, और रवींद्र जडेजा ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए. ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला.

Editor's Pick