add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Vaibhav Suryavanshi बने कप्तान, इस सीरीज में संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

वैभव सूर्यवंशी इस साल टी-20 में तीन शतक लगा चुके हैं. हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 190 रन की तूफानी पारी खेली थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 27, 2025 8:53 PM IST

Vaibhav Suryavanshi Captain: भारत के 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वैभव सूर्यवंशी साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का नेतृत्व करेंगे. हाथ में चोट लगने के कारण कप्तान आयुष म्हात्रे और वर्ल्ड कप के लिए उपकप्तान बनाए गए विहान मल्होत्रा ​​दोनों साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहेंगे. दोनों खिलाड़ी अपनी चोटों के इलाज के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे और वह सीधे वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ेंगें.

कप्तान और उप-कप्तान दोनों की गैरमौजूदगी में, भारत की कप्तानी वैभव सूर्यवंशी करेंगे, जो 3, 5 और 7 जनवरी को साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों में टीम की अगुवाई करेंगे. यह सीरीज़ नामीबिया और ज़िम्बाब्वे में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयारी का हिस्सा है. इस सीरीज में आरोन जार्ज को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रचंड फॉर्म में है वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी इस समय प्रचंड फॉर्म में है. वह इस साल टी-20 में तीन शतक लगा चुके हैं. हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 190 रन की तूफानी पारी खेली थी. विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 84 गेंदों की इस पारी में 15 छक्के और 16 चौके लगाए. वैभव सूर्यवंशी को शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसके एक दिन बाद उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है.

साल 2025 में वैभव ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 35 बॉल में शतक लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी. इसके अलावा साल 2025 उनके लिए असाधारण रहा और उन्होंने इस साल कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. उन्होंने घरेलू क्रिकेट के अलावा अंडर-19 स्तर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपना जलवा दिखाया. वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उन्हें भारत का अगला सुपरस्टार माना जा रहा है.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया:

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरॉन जॉर्ज (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, मोहम्मद एनां, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार