GT vs RR: गुजरात कैसे रोकेगी Vaibhav का तूफान? रबाडा और सिराज पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का तूफान कैसे रुकेगा यह देखना दिलचस्प होगा. वैभव इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और हर गेंदबाज की जमकर खबर ले रहे हैं.
Published On May 29, 2026, 01:06 PM IST
Last UpdatedMay 29, 2026, 01:06 PM IST
Vaibhav Suryavanshi Ready for GT: IPL 2026 में इस वक्त सिर्फ एक ही नाम की गूंज है वो हैं वैभव सूर्यवंशी 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की जो विध्वंसक पारी खेली, जिससे गुजरात के खेमे में एक टेंशन का माहौल है.
वही आज न्यू चंडीगढ़ में होने वाले दूसरे क्वालीफ़ायर मुकाबले में गुजरात के सामने सबसे बड़ी चुनौती वैभव नाम के तूफ़ान की होगी, लेकिन उनके सामने एक ऐसा गेंदबाज मिला है जिसके नक्शेकदम चलकर इस तूफ़ान को रोका जा सकता है. इस गेंदबाज ने वैभव को न सिर्फ बांध के रखा बल्कि मैदान ओवर के साथ- साथ विकेट भी लिया है.
लखनऊ के मोहसिन खान ने वैभव पर बना के रखी है अपनी पकड़
एक ऐसा गेंदबाज जो वैभव के लिए काल बनकर बैठा हुआ था. एक ऐसा गेंदबाज जो वैभव के विस्फोटक पारी को लगाम लगा देता देता है. उनका नाम है मोहसिन खान. मोहसिन के सामने वैभव का बल्ला अब तक काफी खामोश रहा है. गुजरात टाइटंस के पास कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसी वर्ल्ड क्लास गेंदबाजी यूनिट है. मोहसिन खान की लेंथ और लाइन का वीडियो देखकर जीटी के बॉलर्स पावरप्ले में वैभव को फंसाने का ब्लूप्रिंट तैयार कर सकते हैं.
इस बार के आंकड़े जो वैभव को बनाते है खतरनाक बल्लेबाज
ॉइस बार बल्लेबाजी में एक ऐसा तूफान आया है जिसने अपने बल्लेबाजी से सबको दीवाना बना दिया है. अभी तक कुल परियों को मिला कर वैभव ने 15 मैचों में 680 रन के साथ ऑरेंज कैप को लेकर बैठे है. बात अगर इनके औसत और स्ट्राइक रेट की करे तो 45.33 की औसत के साथ-साथ 242.86 का स्ट्राइक रेट है. इस में एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है.
आज ‘करो या मरो’ की जंग जो जीता वो फाइनल में
हैदराबाद को एलिमिनेटर में हराकर राजस्थान रॉयल्स के हौसले सातवें आसमान पर हैं. वहीं, पहला क्वालिफायर हारने के बाद गुजरात टाइटंस के पास फाइनल में पहुंचने का यह आखिरी मौका है. आज देखना दिलचस्प होगा कौन किस पर कितना भारी पड़ेगा क्यूंकि जो जीतेगा वो सीधा फाइनल की टिकट बुक करेगा.