add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

U-19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी ने 'अंडर 19 वर्ल्ड कप' में रचा इतिहास, तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड बना लिया है. वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 16, 2026 8:58 AM IST

वैभव सूर्यवंशी जब से क्रिकेट के मंच पर आए हैं रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं. आईपीएल में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी से लेकर टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी तक. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कई कीर्तिमान बनाए हैं. और अब 14 साल के इस खिलाड़ी ने गुरुवार को एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. हालांकि उन्होंने सिर्फ दो रन बनाए लेकिन उन्होंने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने 14 साल 294 दिन की उम्र में अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला. और इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. सूर्यवंशी ने 14 साल 294 दिन की उम्र में डेब्यू किया. उन्होंने कनाडा के लिए 15 साल 245 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ी नीतीश कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा.

गुरुवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में 4 गेंदों का सामना करते हुए महज 2 रन बनाए. भले ही वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में अपने बल्ले से फैंस को खुश नहीं कर सके, लेकिन टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित मुकाबला डकवर्थ लुइस नियम से 6 विकेट से अपने नाम किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएसए की टीम 35.2 ओवरों में महज 107 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए नीतीश सुदिनी ने 52 गेंदों में 4 चौकों के साथ 36 रन की पारी खेली. इनके अलावा, अदनित झांब ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से हेनिल पटेल ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले.

बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत को जीत के लिए 37 ओवरों में 96 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम इंडिया ने 17.2 ओवरों में हासिल कर लिया. भारत की तरफ से अभिज्ञान कुंडू ने 41 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 19 रन की पारी खेली. इनके अलावा, विहान मल्होत्रा ने 18 रन की पारी खेली, जबकि कनिष्क चौहान 10 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से ऋत्विक अप्पिडी ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि ऋषभ सिंपी और उत्कर्ष श्रीवास्तव को 1-1 सफलता हाथ लगी.

भारतीय टीम 17 जनवरी को ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी. यह मैच बुलावायो के इसी मैदान पर खेला जाना है. इसके बाद 24 जनवरी को टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा.

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड्स

वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 13 साल की उम्र में चुना था. उनके लिए फ्रैंचाइजी ने 1.1 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इसके अलावा उन्होंने 2025 के आईपीएल में सिर्फ 35 गेंद पर शतक बना दिया था. वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा सेंचुरियन बने थे. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंद पर 101 रन की पारी खेली थी. सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किया था. अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने शार्दुल ठाकुर को सिक्स लगाया था. आईपीएल में डेब्यू करने से पहले ही वह भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके थे. वहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ चार दिवसीय मैच में 58 गेंद पर शतक लगाया था. वह बिहार के घरेलू अंडर-19 टूर्नामेंट रणधीर वर्मा टूर्नामेंट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं. उन्होंने 332 रन की पारी खेली थी.