- Home
- News
- Vaibhav Suryavanshi breaks Andre russell record becomes fastest batter with 1000 runs in IPL By balls
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में रचा एक और इतिहास, टूट गया आंद्रे रसेल का महारिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 47 बॉल में 96 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे.
Published On May 29, 2026, 09:20 PM IST
Last UpdatedMay 29, 2026, 09:20 PM IST
Vaibhav Suryavanshi 1000 ipl runs
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में एक और इतिहास रच दिया है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मैच में 68 रन बनाते ही आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए. वह आईपीएल में सबसे कम बॉल का सामना करते हुए 1000 रन बनाए हैं.
शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी के साथ गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में शतक लगाने का मौका था, मगर पिछले मैच में 97 रन की पारी खेलने वाले सूर्यवंशी 96 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. सूर्यवंशी ने 47 बॉल में 96 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे.
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में दो बार हुआ टॉस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सूर्यवंशी ने तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने महज 440 गेंदों में आईपीएल में 1000 रन बनाए हैं. उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम आईपीएल में 545 बॉल में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड था.
सबसे तेज़ 1000 आईपीएल रन (गेंदों के हिसाब से):
440* – वैभव सूर्यवंशी
545 – आंद्रे रसेल
560 – टिम डेविड
575 – ट्रैविस हेड, फिल साल्ट
594 – हेनरिक क्लासेन
राजस्थान ने गुजरात को दिया 215 रन का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी के 96 रन और डोनोवन फरेरा के 11 गेंद में नाबाद 38 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ छह विकेट पर 214 रन बनाए. सूर्यवंशी ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 47 गेंद में 96 रन बनाए, रविंद्र जडेजा ने 35 गेंद में 45 रन का योगदान दिया. गुजरात के लिये कैगिसो रबाडा और जैसन होल्डर ने दो दो विकेट लिए. गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 215 रन का टारगेट है.