×

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी- ध्रुव जुरेल की धमाकेदार पारी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का 'चौका'

आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 202 रन का टारगेट रखा था, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस टारगेट को 18 ओवर में हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 11, 2026 12:51 AM IST

RR VS RCB: वैभव सूर्यवंशी (26 बॉल 78 रन) और ध्रुव जुरेल (43 बॉल में नाबाद 81 रन) की धमाकेदार पारी से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में जीत का चौका लगाया है. शुक्रवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को छह विकेट से हरा दिया.

आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 202 रन का टारगेट रखा था, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस टारगेट को 18 ओवर में हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की इस जीत के साथ आठ अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. वहीं आरसीबी की टीम को इस सीजन को पहली हार मिली है.

वैभव सूर्यवंशी ने 15 बॉल में लगाया अर्धशतक

202 रन के टारगेट के जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्दी गंवा दिया. जायसवाल ने 13 रन (08) की पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी का एक बार फिर आक्रामक अंदाज दिखा. उन्होंने 15 बॉल में अर्धशतक लगाया. इस सीजन उन्होंने दूसरी बार 15 बॉल में अर्धशतक लगाया है. उन्होंने हेजलवुड की जमकर धुनाई की और लगातार चार गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया. वैभव सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ 108 रन (6.1 ओवर) की साझेदारी की. सूर्यवंशी ने 300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 26 बॉल में 78 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे.

वैभव सूर्यवंशी और शिमरन हेटमायर (00) को क्रुणाल पांड्या ने दो लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा. रियान पराग सिर्फ तीन रन की पारी खेलकर जोश हेजलवुड का शिकार बने.

जुरेल- जडेजा ने दिलाई राजस्थान को जीत

ध्रुव जुरेल ने इसके बाद राजस्थान रॉयल्स को 18 ओवर में जीत दिलाई. ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जड़ा और उन्होंने 81 रन की पारी में 08 चौके और तीन छक्के लगाया. रविंद्र जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे.

रजत पाटीटार के अर्धशतक से बनाए आरसीबी ने बनाए 201 रन

इससे पहले रजत पाटीदार की कप्तानी पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने विकेटों के पतन के बीच आठ विकेट पर 201 रन बनाए. पाटीदार ने 40 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 63 रन बनाए, एक समय पर आरसीबी के छह विकेट 94 रन पर गिर गए थे जिसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला. विराट कोहली ( 16 गेंद में 32 रन ) समेत गत चैम्पियन आरसीबी के सभी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गए. आखिरी ओवरों में इंपैक्ट सब वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद में 29 रन बनाए जिसमें संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में 21 रन शामिल थे.

बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ मैच

मैच से पहले बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ और पिच में नमी के कारण अतिरिक्त उछाल मिला, रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने फिल साल्ट तथा देवदत्त पडिक्कल को सस्ते में आउट कर दिया. साल्ट तो पहली ही गेंद पर आउट हो गए, कोहली ने अपनी पारी में सात चौके लगाये लेकिन वह रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए, इसके बाद से आरसीबी के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके, बिश्नोई ने कृणाल पंड्या का भी विकेट लिया, वहीं बंगाल प्रीमियर लीग टी20 से चुने गए बृजेश शर्मा ने जितेश शर्मा को पवेलियन भेजा, उन्होंने टिम डेविड का भी विकेट चटकाया.