- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Vaibhav Suryavanshi father first reaction comes out after his indian team selection
वैभव के सिलेक्शन पर घर में दीवाली सा माहौल, पिता का भी पहला रिएक्शन आया सामने
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन के बाद बिहार में जश्न का माहौल है. उनके पिता ने वैभव के चयन पर पहला रिएक्शन दिया है.
Published On Jun 06, 2026, 02:40 PM IST
Last UpdatedJun 06, 2026, 02:40 PM IST
Vaibhav Suryavanshi Father Reaction: बिहार के लाल और फैंस के अब चहेते बन चुके वैभव सूर्यवंशी का चयन टीम इंडिया में हो चुका है. वैभव के लिए यह सपना सच होने जैसा है. जैसे ही वैभव का नाम भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने लिया उनके घर समस्तीपुर में दीवाली की तरह जश्न मनने लगा. हर ओर पटाखे की गूंज और मिठाईयां बंटने लगी. वैभव के चयन पर उनके पिता का भी पहला रिएक्शन सामने आया है. उनके पिता संजीव जी ने क्रिकेटकंट्री की टीम से बात की है और अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल उनकी बातचीत वैभव से नहीं हो पाई है.
पिता की नहीं हुई वैभव से बात
वैभव सूर्यवंशी के पिता ने यह भी बताया कि उनकी फिलहाल वैभव से बातचीत नहीं हो पाई है. क्योंकि वह भारतीय ए टीम के साथ श्रीलंका में हैं. वह टीम इंडिया ए के लिए बल्ले से धमाल मचाने के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं और इसी प्रैक्टिस की वजह से वैभव सूर्यवंशी की बातचीत उनसे नहीं हो पाई है. हालांकि उन्होंने बताया कि उनके यहां जश्न का माहौल है.
घर में जश्न का माहौल
वैभव सूर्यवंशी के घर में जश्न का माहौल है. उनके पिता ने बताया कि उनके घर में जैसे ही सबको पता चला कि वैभव का चयन भारतीय टीम में हो गया है पूरे घर में पटाखे फूट रहे हैं और हर किसी को मिठाई खिलाई जा रही है.
आईपीएल में बल्ले से किया था धमाका
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले से गजब का धमाका किया था. इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था. उन्होंने पूरे सीजन में बल्ले से धमाका करते हुए 776 रन बनाए थे. उनके इस प्रदर्शन के बाद से ही इस बात की चर्चा की जा रही थी कि उनका चयन टीम इंडिया में किया जाए और यह हो भी गया.