VIDEO: पाकिस्तानी गेंदबाज ने आक्रामक अंदाज में दिया सैंडऑफ, फिर वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई 'औकात'
VIDEO: पाकिस्तानी गेंदबाज ने आक्रामक अंदाज में दिया सैंडऑफ, फिर वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई 'औकात'
अंडर-19 एशिया के फाइनल में पाकिस्तान के 348 रन के विशाल टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवरों में सिर्फ 156 रन पर ऑलआउट हो गई.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - December 21, 2025 6:29 PM IST
Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Suryavanshi Ali Raza Fight: पाकिस्तान की टीम ने भारत को 191 रन के बड़े अंतर से हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया. भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान ने समीर मिन्हास (113 बॉल में 172 रन) के शतक की बदौलत जीत के लिए 348 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गई.
वैभव सूर्यवंशी से फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद थी, मगर वैभव सूर्यवंशी इस मैच में सिर्फ 10 बॉल में 26 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. इस मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तान के गेंदबाज अली राजा के बीच भिड़ंत भी देखने को मिली. वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद अली राजा ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने भी पलटवार किया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
भारत की पारी के पांचवें ओवर में वैभव सूर्यवंशी अली राजा की गेंद पर विकेट के पीछे हमजा जहूर को कैच दे बैठे. वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद अली राजा काफी आक्रामक दिखे और उन्होंने आक्रामक अंदाज में ही वैभव सूर्यवंशी को सैंडऑफ दिया. जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी भी काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने पाकिस्तान की खिलाड़ियों की तरफ से इशारा करते हुए दो बार अपना जूता दिखाया. वैभव ने यह बताने की कोशिश की, वह उनकी जूते की धूल के बराबर भी नहीं है. वैभव सूर्यवंशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अंडर-19 एशिया के फाइनल में पाकिस्तान के 348 रन के विशाल टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवरों में सिर्फ 156 रन पर ऑलआउट हो गई. कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में 32 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा. भारतीय कप्तान का फ्लॉप शो जारी रहा, वह टीम के खाते में सिर्फ दो ही रन जुटा सके. यहां से वैभव सूर्यवंशी ने भारत को संभालने की कोशिश की, वैभव ने 10 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 26 रन की पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही टीम विशाल टारगेट के सामने लड़खड़ा गई.
सूर्यवंशी के अलावा खिलन पटेल ने टीम के खाते में 19 रन का योगदान दिया, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 13 रन की पारी खेली. आरोन जॉर्ज 16 रन बनाकर आउट हुए, दीपेश देवेंद्रन ने निचले क्रम पर संघर्ष किया, उन्होंने 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, लेकिन टीम इंडिया लक्ष्य से काफी दूर रह गई. पाकिस्तान की तरफ से अली रजा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सैयाम, अब्दुल सुभान और हुजैफा अहसान को दो- दो सफलता मिली.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.