add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: आईपीएल 2026 में कितने रन बनाएंगे ? वैभव सूर्यवंशी के जवाब पर जडेजा की हंसी छूटी

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 7 मैचों में 36 की औसत से 252 रन बनाए थे. इस दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 35 बॉल में शतक लगाया था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 22, 2026 1:20 PM IST

Vaibhav Suryavanshi Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स नए कप्तान और नए कोच के साथ उतर रही है.टीम में कई नए खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं. 2018 के बाद पहली बार टीम संजू सैमसन के बिना दिखेगी. इतने बदलावों के बावजूद सबसे ज्यादा उत्सुकता टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बनी हुई है.

आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव ने उस सीजन शतक लगाया था और लीग के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र (14 साल) के बल्लेबाज बने थे, आईपीएल के बाद भी अंडर-19 विश्व कप और ए टीम के साथ उनका शानदार प्रदर्शन रहा है, ऐसे में वैभव आईपीएल 2026 में क्या करेंगे, इस पर क्रिकेट फैंस की नजर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के एक कार्यक्रम से जुड़ा है. इस वीडियो में रिपोर्टर के एक सवाल का जवाब मजेदार देकर वैभव चर्चा में आ गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी का मजेदार जवाब

रिपोर्टर ने पूछा कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा,ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा. वैभव का यह जवाब सुनकर रविंद्र जडेजा सहित वहां मौजूद लोग हंसने लगे.

टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं: सूर्यवंशी

इसके बाद वैभव ने कहा, मैंने कोई खास लक्ष्य नहीं बनाया है, प्रक्रिया फॉलो कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं, हमारा कोई निजी लक्ष्य नहीं है, हम बस इस सीजन में बेहतर करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।”

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 7 मैचों में 36 की औसत से 252 रन बनाए थे. इस दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाए अपने तूफानी शतक की वजह से वह चर्चा में आ गए थे. जीटी के खिलाफ सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 11 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली थी. उनकी इस पारी की बदौलत आरआर ने 210 का लक्ष्य 15.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर हासिल कर लिया था.