'करियर लंबा चले तो लोग बहुत कुछ कहेंगे...', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी के बाद ऐसा क्यों कहा?
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ताबतोड़ 38 गेंदों पर 93 रनों की शानदार पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पुरी महफिल लूट ली. उन्होंने अपने करियर को लेकर भी बड़ी बात कही है.
Published On May 20, 2026, 01:33 PM IST
Last UpdatedMay 20, 2026, 01:33 PM IST
Vaibhav Suryavanshi on his Career: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है. इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से महफिल लूट ली.लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले 221 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने ताबतोड़ शुरुवात दिलाई जहां यशस्वी ने 23 गेंदों पर 43 रन बनाए वहीं वैभव सूर्यवंशी ने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. इस से लखनऊ के गेंदबाज बैकफुट पर आ गए और मैच एकतरफा हो गया. ताबतोड़ 93 रनों शानदार पारी की बदौलत वैभव को {प्लयेर ऑफ़ द मैच } चुना गया.
लाइमलाइट पर क्या बोले वैभव
“मैं न्यूजपेपर (अखबार) नहीं पढ़ता हूं. मैं केवल यही सोचता हूं कि अभी तो मेरे करियर का सिर्फ आगाज हुआ है. मुझे अभी एक बहुत लंबा सफर तय करना है. इस लंबी जर्नी के दौरान लोग काफी कुछ कहेंगे (तारीफ भी करेंगे और आलोचना भी), मेरा फोकस केवल अपने गेम पर और अपनी यात्रा को पूरा करने पर होना चाहिए”.
जल्दबाजी नहीं ,टाइम लेकर खेलने की थी रणनीति
अपनी पारी का खुलासा करते हुए वैभव ने बताया मैदान पर उतरने से पहले पिच को भांप लिया था. उन्होंने कहा ,” जब हमारी टीम गेंदबाजी कर रही थी, तब मैं बाहर बैठकर यही देख रहा था कि यह पिच बैटिंग के लिए बहुत शानदार है. आज मैंने तय किया था कि शुरुआत में जल्दबाजी नहीं करूंगा और थोड़ा टाइम लेकर खेलूंगा, मुझे पता है कि मैं किसी भी ओवर में 2-3 बाउंड्री या छक्के लगा सकता हूं, इसलिए हड़बड़ी की कोई जरूरत नहीं थी”.
वायरल ‘V’ सेलिब्रेशन का क्या है राज?
अर्धशतक लगाने के बाद वैभव ने एक अनोखे अंदाज में जश्न मनाया था, उंगलियों से उल्टा ‘V’ बनाकर उसके ऊपर एक उंगली रखी थी. यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जब पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में उनसे इसका मतलब पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा -“सच कहूं तो मुझे खुद नहीं पता कि मैंने वो सेलिब्रेशन क्यों किया! उसका कोई खास मतलब नहीं था, पिछली बार भी जो मैंने जश्न मनाया था, उसका भी कोई मीनिंग नहीं था. मैं बस मैदान पर नई-नई चीजें ट्राई करता रहता हूं”.
राजस्थान का अगला मैच MI के साथ है 24 मई को वानखेड़े में है. इस मैच को लेकर वैभव ने साफ कहा की टीम बाहर की बातों और दबाव पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ अपने खेल का लुत्फ उठाने और अच्छा क्रिकेट खेलने पर फोकस करेगी.