add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs PAK: 13 साल के करोड़पति पाकिस्तान के सामने फेल, 1 रन पर बनाकर चलते बने

आईपीएल मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी 1.10 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स में बिके. हालांकि वैभव मेगा ऑक्शन के बाद मैदान पर बुरी तरह फेल हुए.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - November 30, 2024 3:54 PM IST

Vaibhav Suryavanshi Flop in Batting: इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल क मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी का नाम जमकर चमका था. 13 साल के इस युवा खिलाड़ी पर राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी बोली लगाई और 1.10 करोड़ की धनराशि में अपने नाम किया.

मेगा ऑक्शन के बाद आज पहली बार वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आए. वैभव सूर्यवंशी आज अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ उतरे थे. मेगा ऑक्शन के बाद फैंस की निगाहें वैभव पर टिकी हुई थी. सबको उम्मीद थी कि वैभव पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से धमाका करेंगे. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और वैभव पाकिस्तान के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव सिर्फ 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन

वैभव सूर्यवंशी भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने उतरे थे. उन्हें क्रीज पर आता देख फैंस काफी खुश थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में प्रेशर को हैंडल नहीं कर सके और शुरुआत से ही थोड़ा असहज नजर आए. वैभव ने मुकाबले में 9 गेंद का सामना किया. इन 9 गेंद में वह सिर्फ 1 रन ही बना पाए. वैभव का विकेट मुकाबले में अली राजा ने झटका. वैभव बाहर जाती हुई गेंद पर बल्ला लगा बैठे और गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधा विकेटकीपर के हाथों में चली गई.

वैभव पर उठने लगे सवाल

वैभव के इस खराब प्रदर्शन के बाद फैंस के मन में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़कर कोई गलती नहीं ना की. दरअसल, वैभव को भारत के अगले सुपरस्टार के रुप में देखा जा रहा है. उनकी प्रतिभा से राहुल द्रविड़ भी काफी खुश नजर आए थे. राहुल ने यह भी कहा कि वह राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़कर अपनी प्रतिभा को और भी निखार सकेंगे.

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 281 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज शाहजेब खान ने 159 रन की दमदार पारी खेली.