छक्के पर छक्का: वैभव सूर्यवंशी ने लगाए 10 छक्के, 9 चौके, सेंचुरी के बाद 'पुष्पा' स्टाइल में किया सेलिब्रेट
छक्के पर छक्का: वैभव सूर्यवंशी ने लगाए 10 छक्के, 9 चौके, सेंचुरी के बाद 'पुष्पा' स्टाइल में किया सेलिब्रेट
वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाया. उन्होंने साउथ अफ्रीका अंडर 19 के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में सेंचुरी लगाई. उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 7, 2026 5:26 PM IST
vaibhav-suryavanshi
बेनोनी: वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर होते हैं तो कमाल-धमाल होना तय है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 मैच में सूर्यवंशी ने एक बार फिर दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें अभी से भारत की टी20 टीम में शामिल करने की बात कही जाने लगी है. बुधवार को सीरीज के तीसरे वनडे में सूर्यवंशी 74 गेंद पर 124 रन की पारी खेली. सूर्यवंशी ने नौ चौके और 10 छक्के लगाए. सूर्यवंशी के साथी ओपनर आरोन जॉ़र्ज ने भी शतक लगाया. इन दोनों की सेंचुरी की मदद से भारत ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 393 रन का स्कोर बनाया.
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पारी का आगाज आरोन और सूर्यवंशी ने किया. आरोन ने जहां विकेट पर टिकने का फैसला किया वहीं सूर्यवंशी ने अपने ही आक्रामक अंदाज में खेलने का फैसला किया. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 25.4 ओवरों में 227 रन जोड़े. उनकी पारी में चौकों से ज्यादा छक्के रहे. सेंचुरी के बाद सूर्यवंशी ने फिल्म पुष्पा में नायक की तरह सेलिब्रेट किया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सूर्यवंशी के बाद जॉर्ज आरोन ने भी शतक पूरा किया. उन्होंने 106 गेंदों का सामना किया और 118 रन बनाए. अपनी पारी में आरोन ने 16 चौके लगाए. वह कोई छक्का नहीं लगा पाए. जब वह आउट हुए भारत का स्कोर 34.5 ओवर में 279 रन था. हालांकि इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. वेदांत त्रिवेदी ने 34 रन बनाए. लेकिन इसके लिए उन्होंने 42 गेंद खेलीं. वहीं मोहम्मद एनान ने 19 गेंद पर 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए.
भारतीय टीम ने सीरीज में पहले दोनों मैच भी जीते थे. सूर्यवंशी ने पहले मैच में नाबाद 68 रन बनाए थे. वहीं दूसरे मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे.
साल 2025 में आईपीएल में डेब्यू के बाद से वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में हैं. वैभव ने हर फॉर्मेट में हर स्तर पर विस्फोटक शतकीय पारियां खेल क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है. आईपीएल में सिर्फ 35 गेंद पर शतक लगाने वाले वैभव ने भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए पूर्व में भी शतक लगाए हैं. पिछले एक साल में वैभव ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाने लगा है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.