×

7 चौके, 7 छक्के- वैभव सूर्यवंशी ने धुआं-धुआं कर दिया, सिर्फ इतनी गेंद पर ठोकी सेंचुरी

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी का सिलसिला जारी है. बाएं हाथ के 14 साल के इस युवा बल्लेबाज ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ कमाल की सेंचुरी लगाई. यह टी20 क्रिकेट में उनकी तीसरी सेंचुरी थी. कोलकाता के ईडन गार्डंस पर बल्लेबाजी करते हुए...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 2, 2025 1:17 PM IST

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी का सिलसिला जारी है. बाएं हाथ के 14 साल के इस युवा बल्लेबाज ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ कमाल की सेंचुरी लगाई. यह टी20 क्रिकेट में उनकी तीसरी सेंचुरी थी.

कोलकाता के ईडन गार्डंस पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने मैदान के हर कोने में आक्रामक शॉट लगाए. यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका सिर्फ पांचवां मैच था. सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र के गेंदबाजों की खूब खबर ली. उन्होंने सिर्फ 58 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की. इसमें सात चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे.

उन्होंने 98 के स्कोर पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. वह किशोरावस्था (टीनएज) में तीसरी सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. अंडर-19 क्रिकेट के उनके साथी रहे आयुष म्हात्रे और फ्रांस के गुस्ताव मैकॉन ने 20 साल की उम्र से पहले टी20 क्रिकेट में दो-दो शतक लगाए.

सूर्यवंशी की ये तीनों सेंचुरी 17 पारियों के अंतराल में बनी हैं. और ये तीनों सेंचुरी अलग-अलग टीमों के लिए बनाई हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 गेंद पर सेंचुरी बनाई थीं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर सेंचुरी लगाई. इसके बाद उन्होंने राइजिंग एशिया कप में कतर में यूएई के खिलाफ सिर्फ 32 गेंद पर शतक ठोक दिया था. उस मैच में वैभव ने 42 गेंद पर 144 रन बनाए थे. इस मैच में उन्होंने 15 छक्के और 11 चौके लगाए थे.

TRENDING NOW

More To Follow