×

वैभव सूर्यवंशी का एक और धमाका, अंडर-19 एशिया कप में लगाई सेंचुरी, चौके-छक्कों की बरसात

भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशा का बल्ला कमाल के रंग में है. दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप के अपने पहले मैच में उन्होंने यूएई के खइलाफ कमाल की सेंचुरी लगाई. सूर्यवंशी ने ने 56 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. सूर्यवंशी आखिर 171 रन बनाकर आउट हुए. यह लिस्ट ए...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 12, 2025 1:06 PM IST

भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशा का बल्ला कमाल के रंग में है. दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप के अपने पहले मैच में उन्होंने यूएई के खइलाफ कमाल की सेंचुरी लगाई. सूर्यवंशी ने ने 56 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. सूर्यवंशी आखिर 171 रन बनाकर आउट हुए. यह लिस्ट ए में उनका सर्वाधिक स्कोर है.

दुबई की आईसीसी अकादमी में शुक्रवार को खेले जा रहे 50-50 ओवर के इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज का तूफान जारी रहा. यूएई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. आयुष म्हात्रे सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए. यहां सूर्यवंशी ने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर भारतीय पारी को संवारने का काम किया.

सूर्यवंशी ज्यादा आक्रमक रहे. उन्होंने पहले सिर्फ 31 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी. इसके अगली 25 गेंद पर उन्होंने 50 रन और बनाए. और 56 गेंद पर शतक पूरा किया. अपने शतक में उन्होंने नौ छक्के लगाए.

वैभव इस साल चौथी सेंचुरी लगा चुके हैं. लिस्ट ए टूर्नामेंट में उनकी पहली सेंचुरी है. इससे पहले उन्होंने टी20 क्रिकेट में तीन शतक लगाए थे. इसमें आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के लिए 35 गेंद पर शतक लगा दिया था. इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने रिकॉर्ड शतक लगाया था.

इधर आरोन जॉर्ज ने भी अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. हैदराबाद के लिए अंडर-19 क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 57 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 105 गेंद पर 150 रन की साझेदारी पूरी हुई.

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 14 छक्के और 9 चौके लगाए. इसके अलावा आरोन जॉर्ज ने 73 गेंद पर 69 रन की पारी खेली. उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया.

TRENDING NOW