add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, सीरीज जीतकर बतौर कप्तान बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 बॉल में 68 रन की पारी में 10 छक्के और सिर्फ एक चौका लगाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 5, 2026 10:33 PM IST

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी (24 बॉल में 68 रन) के दम पर भारत की अंडर-19 टीम ने यूथ वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है. सोमवार को खेले गए मैच में भारत की अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम को डकबर्थ लुईस नियम से आठ विकेट से हरा दिया. वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह कारनामा किया है, इसके साथ ही खास रिकॉर्ड भी बना है.

सोमवार को खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुई 49.3 ओवर में 245 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका के लिए जेसन रोल्स ने 114 रन की पारी खेली. उनके अलावा डेनियल बॉसमैन ने 31 रन का योगदान दिया. भारत के लिए किशन कुमार सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और 8.3 ओवर में एक मेडन के साथ 46 रन देकर चार विकेट चटकाए. आर. अम्बरीश को दो सफलता मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी

246 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने विस्फोटक शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी ने आरोन जार्ज (19 बॉल में 20 रन) के साथ 6.1 ओवर में 67 रन की ओपनिंग साझेदारी की. उन्होंने सिर्फ 19 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. वैभव ने इस मैच में छक्कों की बरसात कर दी और 24 बॉल में 68 रन की पारी में 10 छक्के और सिर्फ एक चौका लगाया. खराब रोशनी की वजह से खेल को रोक दिया गया, उस समय भारत ने 11 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बनाए थे.

भारत को मिला 174 रन का लक्ष्य

खराब रोशनी की वजह से खेल प्रभावित हुआ और भारत को 27 ओवर में जीत के लिए 174 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. भारतीय टीम ने वेदांत त्रिवेदी के नाबाद 31 रन और अभिज्ञान कुंडू के नाबाद 48 रन की मदद से लक्ष्य को 23.3 ओवर में ही हासिल कर लिया.

वैभव सूर्यवंशी के नाम खास रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी इस जीत के साथ यूथ वनडे सीरीज जीतने वाले सबसे कम उम्र के दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने 14 साल 284 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है.