add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

10 छक्के, 283.33 की स्ट्राइक रेट... वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धुआं-धुआं कर दिया

वैभव सूर्यवंशी ने 24 बॉल में 68 रन की पारी खेली, उनकी इस पारी में 10 छक्के और एक चौका शामिल है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 5, 2026 6:23 PM IST

Vaibhav Suryavanshi 10 Sixes: भारत के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला. साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की और 283.33 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उनकी पारी में 10 छक्के शामिल थे.

साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में भारत के सामने जीत के लिए 246 रन का टारगेट है. भारत की पारी का आगाज करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने इस मैच में छक्के की बरसात की. वैभव ने सिर्फ 19 बॉल में अर्धशतक पूरा किया और 24 बॉल में 68 रन की पारी खेली. वैभव की इस पारी में एक चौका और 10 छक्के शामिल थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव सूर्यवंशी ने आरोन जार्ज (19 बॉल में 20 रन) के साथ 6.1 ओवर में 67 रन की ओपनिंग साझेदारी की. उन्होंने सिर्फ 19 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर यह उनका पहला अर्धशतक है. वैभव सूर्यवंशी पहले यूथ वनडे मैच में सिर्फ 11 रन बना सके थे.

यूथ ODI क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक:

स्टीव स्टोक- 13 बॉल

ऋषभ पंत- 18 बॉल

वैभव सूर्यवंशी- 19 बॉल

अज़मतुल्लाह उमरज़ई- 19 बॉल

जैकब बेथेल- 20 बॉल

वैभव सूर्यवंशी- 20 बॉल

भारत के सामने जीत के लिए 246 रन का टारगेट

साउथ अफ्रीका की अंडर- 19 टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 245 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका के लिए जेसन रोल्स ने 114 रन की पारी खेली.