• Home
  • News
  • Vaibhav Suryavanshi Smashed 78 runs in 26 ball against RCB in ipl 2026

4,4,4,6... वैभव सूर्यवंशी ने हेजलवुड का 'भूत' बना दिया, 15 बॉल में जड़ा अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ मैच में सिर्फ 15 बॉल में अर्धशतक लगाया. इस सीजन उन्होंने दूसरी बार 15 बॉल में अर्धशतक जड़ा है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 10, 2026, 11:35 PM IST

Published On Apr 10, 2026, 11:35 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2026, 11:35 PM IST

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी है. आरसीबी के खिलाफ मैच में भी वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज देखने को मिला. वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में सिर्फ 15 बॉल में अर्धशतक लगाया. इस सीजन उन्होंने दूसरी बार 15 बॉल में अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने 26 बॉल में 78 रन की धमाकेदार पारी खेली.

इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने यह कारनामा किया था. सूर्यवंशी ने जोश हेजलवुड की जमकर धुनाई की, जो इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भुवनेश्वर कुमार की पहली बॉल पर लगाया चौका

वैभव सूर्यवंशी ने भुवनेश्वर कुमार की पहली बॉल पर चौका लगाकर पारी की शुरुआत की. पिछले मैच में उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का लगाया था.

जोश हेजलवुड की पहली गेंद पर भी लगाया चौका, लगातार चार बाउंड्री लगाई

वैभव सूर्यवंशी ने जोश हेजलवुड की पहली गेंद पर भी लगाया चौका. सूर्यवंशी ने तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड की जमकर खबर ली. उन्होंने जोश हेजलवुड के ओवर में चौके ही हैट्रिक लगाई और ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का जड़ दिया. उन्होंने सिर्फ 15 बॉल में फिफ्टी पूरी की. यह आईपीएल में भारत के लिए चौथा सबसे तेज अर्धशतक है.

आईपीएल में किसी भारतीय की तरफ से सबसे तेज़ अर्धशतक

13 – यशस्वी जयसवाल (आरआर) बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023
14 – केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, मोहाली, 2018
15 – यूसुफ पठान (केकेआर) बनाम एसआरएच, कोलकाता, 2014
15 – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम सीएसके, गुवाहाटी, 2026
15 – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम आरसीबी, गुवाहाटी, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 78 रन की धमाकेदार पारी

वैभव सूर्यवंशी ने 26 बॉल में 78 रन की धमाकेदार पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए. उन्होंने 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

Editor's Pick