add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वैभव सूर्यवंशी- वेदांत त्रिवेदी ने जड़ा शतक, भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 58 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की पहली पारी में 243 रन के जवाब में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी के शानदार शतकों की मदद से 428 रन बनाए थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 2, 2025 12:31 PM IST

IND U19 VS AUS U19: भारत अंडर-19 टीम ने दो मैचों की सीरीज के पहले युवा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पारी और 58 रन से हराकर इस दौरे पर अपना दबदबा कायम रखा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच के चौथे दिन गुरुवार को यहां अपनी दूसरी पारी आठ रन पर एक विकेट से आगे से शुरू की, पूरी टीम 49.3 ओवर में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई.

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की पहली पारी में 243 रन के जवाब में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी के शानदार शतकों की मदद से 428 रन बनाये थे, भारतीय टीम को दूसरी पारी में बल्लेबाजी की जरूरत नहीं पड़ी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दीपेश देवेंद्रन ने दूसरी पारी में भी गेंद से बरपाया कहर

पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए. खिलान पटेल ने भी तीन विकेट लिए जबकि अन्मोलजीत सिंह और किशन कुमार ने दो-दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने का मौका नहीं दिया.

सात अक्टूबर से शुरू होगा दूसरा युवा टेस्ट

सीरीज का दूसरा और अंतिम युवा टेस्ट सात अक्टूबर से मैके में शुरू होगा. इससे पहले भारत अंडर-19 टीम ने इससे पहले तीन मैचों की युवा एकदिवसीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया-19 को 3-0 से हराया था.

मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19- पहली पारी- 243/10 ( स्टीव होगान- 92 रन (दीपेश देवेंद्रन- पांच विकेट, किशन कुमार- तीन विकेट)

TRENDING NOW

भारत अंडर-19, पहली पारी- 428/10 ( वेदांत त्रिवेदी- 140 रन, वैभव सूर्यवंशी- 113 रन (हेडन सिलर- तीन विकेट)

ऑस्ट्रेलिया अंडर- 19, दूसरी पारी- 127/10 (आर्यन शर्मा- 43 रन दीपेश देवेंद्रन- तीन विकेट, खिलान पटेल- तीन विकेट)