- Home
- News
- Vaibhav Suryavanshi will be Eligible to Play Alongside Virat Kohli and Rohit Sharma in just One Day, Know the reason
Vaibhav Sooryavanshi: विराट और रोहित के साथ खेलने को तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी, इस नियम से अटकी हुई थी बात !
बस एक दिन की बात है और फिर वैभव सूर्यवंशी उस नियम से आगे निकल जाएंगे जिसने उन्हें अभी तक टीम इंडिया के लिए खेलने से रोका हुआ था.
Published On Mar 26, 2026, 12:24 PM IST
Last UpdatedMar 26, 2026, 12:24 PM IST
Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी अपने करियर में बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार हैं. 27 मार्च को बाएं हाथ का यह युवा धमाकेदार बल्लेबाज अपना 15वां जन्मदिन मनाएगा. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले उनके लिए यह दिन बहुत बड़ी खबर लेकर आ रहा है.
सूर्यवंशी ने आईपीएल, अंडर-19 क्रिकेट और बाकी टूर्नामेंट्स मे धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कमाल की पारियां खेलीं और दुनियाभर के क्रिकेट देखने, समझने और जानकार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. कई लोगों ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं. लेकिन सूर्यवंशी तमाम फॉर्म और रनों के बाद भी भारत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के पात्र नहीं थे. वजह थी आईसीसी का एक नियम.
15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी नहीं खेल सकता अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
असल में वह अभी तक 15 साल के नहीं हुए हैं. और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का नियम कहता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए किसी भी खिलाड़ी की उम्र 15 साल होनी जरूरी है. यानी इससे पहले कोई भी खिलाड़ी अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकता. हालांकि पहले कानूनी रूप से ऐसे खिलाड़ी खेले हैं जिनकी उम्र 15 साल से कम रही हो. पाकिस्तान के हसन रजा सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं.
वैभव सूर्यवंशी को कब चुना गया था आईपीएल में
सूर्यवंशी को जब आईपीएल 2025 के लिए चुना गया था तब उनकी उम्र 14 साल भी पूरी नहीं हुई थी. और 14 साल की उम्र में ही उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया. अपने पहले ही सीजन में रिकॉर्ड सेंचुरी लगाकर सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था. उन्होंने सिर्फ 35 गेंद पर ही अपना शतक लगा दिया था. गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने उस पारी को याद करते हुए कहा था कि वह विकेट के पीछे से इस पारी को देख रहे थे और जिस ताकत से वैभव लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे वह वाकई हैरान करने वाला था.
27 मार्च को है वैभव सूर्यवंशी का 15वां जन्मदिन, टीम इंडिया में खेल सकेंगे!
अब सूर्यवंशी 15 साल के हो जाएंगे. और फिर वह भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के साथ खेलने के काबिल हो जाएंगे. इस युवा खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ी बात होगी. वहीं क्रिकेट के फैंस भी भारतीय टीम की नीली जर्सी में वैभव को बल्लेबाजी करते देखने का मौका मिल सकता है.
आईपीएल के बाद भारतीय टीम को आयरलैंड का दौरा करना है. क्या इस युवा खिलाड़ी को उस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा. यह देखना दिलचस्प होगा.
वैभव ने बिहार के लिए 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था. और तभी से उनके नाम की खूब चर्चाएं हो रही थीं. आईपीएल में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2026 के सीजन के लिए 1.1 करो़ड़ रुपये मे रीटेन किया.