add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी के साथ 'बेईमानी', अंपायर के फैसले पर भड़के लोग

भारतीय टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम को सात विकेट से हरा दिया. भारत अंडर-19 की टीम के सामने जीत के लिए 81 रन का लक्ष्य था, भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 8, 2025 12:25 PM IST

Vaibhav Suryavanshi wrongly given out: भारत की अंडर-19 टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर लिया. इस मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अंपायर के गलत फैसले का शिकार बने. वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में 20 रन की पारी खेली.

दूसरे यूथ टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में अपने चिरपरिचित अंदाज में शुरुआत की.वह 14 गेंद में 20 रन की पारी खेलकर नाबाद थे, तभी वह Charles Lachmund की गेंद पर बीट हुए और यह गेंद विकेटकीपर Alex Lee Young के हाथ में गई. बॉलर्स सहित फील्डर्स ने अपील की और अंपायर ने अंगुली खड़ी कर दी. अंपायर के इस फैसले से वैभव सूर्यवंशी काफी हैरान दिखे और उन्होंने इशारा करके बताया कि बल्ले और गेंद के बीच अंतर है, मगर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीवी रिप्ले में साफ दिख रहा है कि गेंद और बल्ले के बीच काफी गैप थी. सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे लेकर नाराजगी जताई है. वैभव सूर्यवंशी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भारत अंडर-19 टीम का सीरीज पर कब्जा

भारतीय टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम को सात विकेट से हरा दिया. भारत अंडर-19 की टीम के सामने जीत के लिए 81 रन का लक्ष्य था, भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके. वेदांत त्रिवेदी ने नाबाद 33 रन की पारी खेली.