add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

डेब्यू मैच में 10 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाज ने मचाया तहलका, टीम को दिलाई जीत

Vanshaj Sharma 10 Wickets in Debut Match: 20 साल के गेंदबाज ने पहली पारी में 74 रन देकर पांच विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 16 रन देकर पांच विकेट हासिल किये.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 11, 2024 7:36 PM IST

थुथीपेट (पुडुचेरी). बाएं हाथ के स्पिनर वंशज शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में 10 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. उनकी घातक गेंदबाजी की मदद से जम्मू कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में रविवार को पुडुचेरी के खिलाफ 19 रन से जीत दर्ज की.

पुडुचेरी ने सुबह अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 35 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसकी पूरी टीम 35.3 ओवर में 67 रन पर आउट हो गई. वंशज ने पुडुचेरी के बाकी बचे तीनों विकेट हासिल किये. वंशज ने पहली पारी में 74 रन देकर पांच विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 16 रन देकर पांच विकेट हासिल किये. जम्मू कश्मीर की तरफ से बाएं हाथ के एक अन्य स्पिनर आबिद मुश्ताक ने भी मैच में 10 विकेट हासिल किए, पहली पारी में 64 रन देकर पांच विकेट लेने वाले मुश्ताक ने दूसरी पारी में 28 रन देकर पांच विकेट लिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

जम्मू कश्मीर ने इस तरह से अपना अजेय अभियान जारी रखा. उसके अब 18 अंक हो गए हैं और वह बड़ौदा और मध्य प्रदेश के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, पुडुचेरी के 15 अंक हैं और उसकी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं.

कौन हैं वंशज शर्मा

20 साल के वंशज शर्मा जम्मू के रहने वाले हैं. वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी के अलावा बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने लिस्ट ए के दो मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम एक विकेट है. पुडुचेरी के खिलाफ मैच में उन्होंने डेब्यू किया था और अपने डेब्यू मैच में ही 10 विकेट लेकर तहलका मचा दिया.