×

VIDEO: वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का चला जादू, एक ओवर में चटकाए दो बड़े विकेट

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य रखा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - May 4, 2025 6:40 PM IST

Varun Chakaravarthy takes two wickets in an over: आईपीएल 2025 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को केकेआर के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने बड़ा झटका दिया और उन्होंने एक ओवर में दो विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.

वरुण चक्रवर्ती ने आठवें ओवर में दो विकेट चटकाए. उन्होंने ओवर की तीसरी बॉल पर ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया. ध्रुव जुरेल गोल्डन डक आउट हुए. पांचवें और छठे स्टंप की लेंथ गेंद को ध्रुव जुरेल ने ऑफ साइड में रोकना चाहा, मगर तेजी से अंदर आई गेंद बल्ले और पैड के बीच से घुसी और जुरेल क्लीन बोल्ड हो गए.

कभी रिंकू सिंह से पांच छक्के खाने के बाद हुए थे बीमार, अब RCB के लिए मैच विनर बने यश दयाल

चक्रवर्ती ने तीसरी बार हसरंगा का शिकार

वरुण चक्रवर्ती ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर वानिंदु हसरंगा को चलता किया. लेंथ गेंद हसरंगा को समझ में नहीं आई और वह उसे ऑफ साइड में ड्राइव करने गए लेकिन गेंद अंदर आई बैट-पैड के बीच के गैप से घुसी और हसरंगा भी क्लीन बोल्ड हो गए. वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में तीसरी बार हसरंगा को शिकार बनाया. चक्रवर्ती के खिलाफ हसरंगा ने तीन इनिंग में तीन रन बनाए हैं और तीन बार अपना विकेट गंवाया है.