आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

श्रेयस अय्यर आयरलैंड में टी20 टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे. 26 जून को भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 21, 2026, 03:38 PM IST

Published On Jun 21, 2026, 03:38 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2026, 03:38 PM IST

Team India Squad

Team India Squad

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. 26 जून को टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है. इस सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है.

बीसीसीआई ने बताया कि आईपीएल के दौरान बाएं पैर में लगी चोट के बाद चक्रवर्ती बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ‘रिहैबिलिटेशन’ के अंतिम चरण में हैं. वह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोट के कारण बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए ‘अपडेटड’ टीम भी घोषित की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रिंस यादव को मिला मौका

वरुण चक्रवर्ती की जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है. प्रिंस यादव अफगानिस्तान वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में दो मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे. आईपीएल 2026 में भी प्रिंस यादव का जलवा देखने को मिला था, उन्होंने 14 मैच में 16 विकेट चटकाए थे.

श्रेयस अय्यर आयरलैंड में टी20 टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 बॉल में लगाया अर्धशतक, बाल-बाल बचा डिविलियर्स का रिकॉर्ड

भारत-आयरलैंड सीरीज का शेड्यूल

26 जून- पहला टी-20 मैच, बेलफास्ट, शाम 7.30 बजे

28 जून- दूसरा टी-20 मैच, बेलफास्ट, शाम 7.30 बजे

IND VS ENG: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए कोहली- बुमराह की वापसी, यशस्वी जायसवाल बाहर

आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए संशोधित टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

Editor's Pick