add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिली जगह, भारतीय गेंदबाज का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने आईपीएल 2024 में 21 विकेट चटकाए थे. हर्षल पटेल (24 विकेट) के बाद टूर्नामेंट में वह दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - June 24, 2024 9:41 PM IST

Varun Chakravarthy cryptic story on instagram: जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम के सीनियर्स खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है, वहीं टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है. भारतीय टीम में पांच खिलाड़ियों का पहली बार मौका मिला है, मगर इस टीम में वरुण चक्रवर्ती की अनदेखी की गई है. आईपीएल 2024 में सर्वाधिक विकेट लेने गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया में चयन नहीं होने से नाराज है. उनका इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वरुण चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया…काश मेरे पास एक पेड पीआर एजेंसी होती. वरुण चक्रवर्ती के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस का कहना है कि टीम इंडिया में चयन नहीं होने से वरुण चक्रवर्ती नाराज हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल में वरुण चक्रवर्ती ने किया था प्रभावित

वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने आईपीएल 2024 में 21 विकेट चटकाए थे. हर्षल पटेल (24 विकेट) के बाद टूर्नामेंट में वह दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज थे. केकेआर को आईपीएल का तीसरा खिताब दिलाने में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई थी.