add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर काल बनकर टूटे वरुण चक्रवर्ती, राजकोट में खोला 'पंजा'

वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर पांच विकेट लिए. यह उनके टी-20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 28, 2025 8:57 PM IST

Varun Chakravarthy five-wicket haul: भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का शानदार फॉर्म जारी है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में एक बार फिर वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर काल बनकर टूटे. वरुण चक्रवर्ती ने तीसरे टी-20 मैच में पंजा खोला और दूसरी बार टी-20 इंटरनेशनल मैच में फाइव विकेट हॉल हासिल किया.

वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर पांच विकेट लिए. यह उनके टी-20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में पहला विकेट जोस बटलर के रुप में हासिल किया. जोस बटलर सीरीज में दूसरी बार चक्रवर्ती का शिकार बने. बटलर ने 22 गेंद में 24 रन की पारी खेली.

दो लगातार गेंदों पर लिए दो विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड की पारी के 14वें ओवर में दो लगातार गेंदों पर दो विकेट लेकर उन्होंने इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया. इस ओवर की तीसरी गेंद पर जेमी स्मिथ (06) और चौथी गेंद पर जेमी ओवरटन (00) को उन्होंने अपना शिकार बनाया. वरुण चक्रवर्ती के पास हैट्रिक का मौका था, मगर वह इससे चूक गए. इस ओवर ने पूरी तरह इंग्लैंड को झकझोर दिया.

जोफ्रा ऑर्चर के विकेट के साथ खोला ‘पंजा’

वरुण चक्रवर्ती ने ब्रायडन कार्स को अपना चौथा शिकार बनाया, वहीं जोफ्रा ऑर्चर को आउट कर उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा ‘पंजा’ खोला.

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘फाइव विकेट हॉल’ लेने वाले भारतीय बॉलर्स:

वरुण चक्रवर्ती- दो बार

कुलदीप यादव- दो बार

भुवनेश्वर कुमार- दो बार

दीपक चाहर- एक बार

युजवेंद्र चहल- एक बार

इंग्लैंड ने भारत को दिया 172 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड की टीम ने बेन डकेट के अर्धशतक (28 गेंद में 51 रन) और लियम लिविंगस्टन के (24 गेंद में 43 रन) की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए. इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य रखा है.