दर्द के साथ खेल रहे हैं वरुण चक्रवर्ती, केकेआर के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने किया खुलासा

वरुण चक्रवर्ती को आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 21, 2026, 04:36 PM IST

Published On May 21, 2026, 04:36 PM IST

Last UpdatedMay 21, 2026, 04:36 PM IST

Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy

Shane Watson on Varun Chakravarthy: केकेआर के सहायक कोच शेन वॉटसन ने भारत के ‘मिस्ट्री’ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर बड़ा खुलासा किया है. शेन वॉटसन ने कहा है कि वरुण चक्रवर्ती अपने बाएं पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार खेल रहे हैं. वॉटसन ने कहा कि चक्रवर्ती चोट के बाद भी आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए केकेआर की मुहिम योगदान देने के लिए बेताब हैं.

वरुण चक्रवर्ती को आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी, इस कारण वह 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अगला मैच नहीं खेल पाए थे जिसके बाद मुख्य कोच अभिषेक नायर ने उनके फ्रैक्चर की पुष्टि की थी. लेकिन आरसीबी से हार के बाद केकेआर को बाकी मैच जीतने की जरूरत थी इसलिए चक्रवर्ती पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार मैचों में खेलने के लिए वापस आ गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वह इस समय थोड़े दर्द के साथ खेल रहे हैं: वॉटसन

वॉटसन ने बुधवार को मुंबई इंडियंस पर मिली चार विकेट की जीत के बाद कहा, मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि वह इस समय रिहैब के किस दौर में हैं, मुझे बस इतना पता है कि वह इस समय थोड़े दर्द के साथ खेल रहे हैं, जिससे पता चलता है कि वह कितने बहादुर हैं, वह केकेआर के लिए योगदान देने के लिए कितने आतुर हैं और वह अभी भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.

मार्च में टी20 विश्व कप जीतने के बाद से भारत की टी20 स्पिन गेंदबाजी के मुख्य खिलाड़ी चक्रवर्ती का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, अपने पहले तीन आईपीएल मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 105 रन लुटा दिए, इस खराब प्रदर्शन ने केकेआर के अभियान को शुरुआत में ही काफी नुकसान पहुंचाया, लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी दौर में चक्रवर्ती ने अपनी लय वापस पा ली, फिर उन्होंने चार मैचों में 10 विकेट लेकर टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई.

आईपीएल 2026 में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन

वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं. 10 मैच में उनके नाम 10 विकेट है. उन्होंने 8.78 की इकॉनोमी से गेंदबाजी की है.

कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी केकेआर की टीम ?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद केकेआर को उम्मीद करनी होगी पंजाब किंग्स की टीम शनिवार को अपना मैच हार जाए, फिर उसकी निगाहें रविवार दोपहर को होने वाले राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले पर होंगी, जहां टीम राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ करेगी. अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम वह मुकाबला हार जाती है और केकेआर की टीम रविवार शाम को लीग के आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है तो केकेआर की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

Editor's Pick