• Home
  • News
  • Veda Krishnamurthy: Communication has improved under head coach Ramesh Powar

हेड कोच रमेश पोवार के आने के बाद संवाद बेहतर हुआ : वेदा कृष्णामूर्ति

टीम अगले महीने वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में पोवार के मार्गदर्शन में उतरेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 27, 2018, 08:37 PM IST

Published On Oct 27, 2018, 08:37 PM IST

Last UpdatedOct 27, 2018, 08:37 PM IST

Veda-Krishnamurthy © Getty Images (file image)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी वेदा कृष्णामूर्ति  ने कहा है कि नए कोच रमेश पोवार के आने से टीम के अंदर संवाद बेहतर हुआ है। वेदा ने कहा है कि पोवार के आने से खिलाड़ी अपनी बात को खुलकर रख पाने में सक्षम हुई हैं।

वेदा ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘ रमेश पोवार के आने से सबसे अच्छी चीज यह रही है कि वह हर किसी को अपनी बात रखने का मौका देते हैं। उनके आने से टीम का संवाद बेहतर हुआ है। वह हमें अपनी बात रखने का ज्यादा से ज्यादा मौका देते हैं। अगर हमारे दिमाग में कुछ चल रहा है तो वह चाहते हैं कि हम उस पर खुलकर बात करें, ऐसी चीजें पहले नहीं होती थीं।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे ने टीम में विवाद के कारण इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पोवार को अंतरिम कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम अगले महीने वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में पोवार के मार्गदर्शन में ही उतरेगी।

वेदा ने कहा, ‘ उनके आने से टीम का माहौल अलग हुआ है। हम एक तरह की कोचिंग लंबे समय से कर रहे थे। उनका आना और टीम का माहौल बदल देना बड़ी बात है। मुझे लगता है कि हर कोई इसे पसंद करता है। खिलाड़ियों और सपोर्टिग स्टाफ के बीच अब बातचीत होने लगी है। आप चीजों को अपने तक सीमित नहीं रख सकते। आपको अपनी बात रखने दी जाएगी, ड्रेसिंग रूम में यह अभी तक सबसे अच्छी बात है।’

भारतीय टीम शनिवार को वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के लिए रवाना हो गई।

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick