VIDEO: भारतीय ऑलराउंडर ने इंग्लैंड में किया कमाल, आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

लंकाशायर और वूस्टरशायर के बीच खेले गए मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिली. आखिरी ओवर में वूस्टरशायर को जीत के लिए 15 रन बनाने थे, वेंकटेश अय्यर ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर बाजी पलट दी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 16, 2024, 07:40 AM IST

Published On Aug 16, 2024, 07:40 AM IST

Last UpdatedAug 16, 2024, 07:40 AM IST

Venkatesh Iyer

(Image credit- @onedaycup X)

नई दिल्ली. इंग्‍लैंड में चल रहे वनडे कप में बुधवार को केकेआर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का जलवा देखने को मिला. वेंकटेश ने लंकाशायर की ओर से खेलते हुए रोमांचक मुक़ाबले में वूस्टरशायर के ख़‍िलाफ़ 49वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई

लंकाशायर ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 237 रनों का स्‍कोर खड़ा किया. पहले बल्‍ले से प्रदर्शन करते हुए वेंकटेश ने 42 गेंद में 25 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके शामिल थे, लेकिन वेंकटेश का बेहतरीन प्रदर्शन गेंदबाजी से निकलकर आया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आखिरी ओवर में दिखा जबरदस्त रोमांच

वेंकटेश सातवें गेंदबाजी विकल्‍प के तौर पर गेंदबाज़ी करने के लिए आए, कप्‍तान जेक लिबी 104 गेंद में 83 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज़ पर ले जाते दिख रहे थे, वूस्टरशायर को आख़‍िरी दो ओवरों में 15 रनों की ज़रूरत थी और उनके पास दो ही विकेट बचे थे. 49वां ओवर वेंकटेश करने के लिए आए। पहली दो गेंदों पर एक चौका लेग बाय और दूसरा बाय के तौर पर आया और यहां से लंकाशायर की मुश्किलें बढ़ने लगी थी, तीसरी गेंद वेंकटेश ने वाइड फेंक दी.

इसके बाद अगली तीन गेंद पर एक-एक रन और एक वाइड का आया, अब लग रहा था कि वूस्टरशायर यहां से मैच को निकाल कर ले जाएगी. इसी बीच टॉम हिनली डीप मिडविकेट पर पुल करके बाउंड्री निकालने के प्रयास में कैच आउट हो गए, अब केवल एक विकेट बचा था. अगली गेंद पर हैरी डेरली स्‍लॉग करने का प्रयास करते हुए चूक गए और पगबाधा हो गए. इसी के साथ लंकाशायर यह रोमांचक मैच तीन रनों से जीतने में सफल रहा, वेंकटेश ने छह ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए.

Editor's Pick