×

सात करोड़ में बिके वेंकटेश अय्यर, मगर हुआ भारी नुकसान

वेंकटेश अय्यर पिछले सीजन 23.75 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा बने थे, मगर उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 16, 2025 10:26 PM IST

Venkatesh iyer sold to Rcb: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को लेकर जमकर संघर्ष देखने को मिला. भारतीय ऑलराउंडर को खरीदने के लिए केकेआर और आरसीबी ने खूब बोली लगाई, मगर बाजी आरसीबी के हाथ लगी.

आरसीबी की टीम ने सात लाख की बोली के साथ वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम के साथ जोड़ा.हालांकि इस बोली के बावजूद वेंकटेश अय्यर को भारी नुकसान हुआ.

वेंकटेश अय्यर को हुआ 17 करोड़ का नुकसान

वेंकटेश अय्यर को सात करोड़ की बोली के बावजूद 17 करोड़ का नुकसान हुआ. पिछले सीजन वह 23.75 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा बने थे.

रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु की टीम:

रिटेंशन: अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली और यश दयाल.

TRENDING NOW

नीलामी में खरीदारी: विहान मल्होत्रा ​​(30 लाख रुपए), जॉर्डन कॉक्स (75 लाख रुपए), वेंकटेश अय्यर (7 करोड़ रुपए), सात्विक देसवाल (30 लाख रुपए), मंगेश यादव (5.20 करोड़ रुपए), विक्की ओस्तवाल (30 लाख रुपए), कनिष्क चौहान (30 लाख रुपए) और जैकब डफी (2 करोड़ रुपए)।