- Home
- News
- Venkatesh iyer was the biggest reason for kkrs turnaround in the second leg of ipl in uae brendon mccullum 5056578
यूएई में हुए आईपीएल के दूसरे चरण में KKR के उलटफेर का सबसे बड़ा कारण थे वेंकटेश अय्यर: ब्रेंडन मैकुलम
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2021 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 रन से हार का सामना करना पड़ा।
Published On Oct 16, 2021, 12:45 PM IST
Last UpdatedOct 16, 2021, 12:45 PM IST
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) का कहना कि युवा बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में टीम की स्थिति पलटने में अहम भूमिका निभाई।
भारत में खेले गए पहले चरण के कोविड की वजह से स्थगित होने तक केकेआर अंकतालिका में सातवें स्थान थी लेकिन यूएई पहुंचते ही टीम की किस्मत चमक गई। जिसका सबसे बड़ा कारण था- अय्यर की धमाकेदार फॉर्म।
शुक्रवार को फाइनल मैच के बाद मैक्कुलम ने कहा, “उसे (अय्यर) को समय के साथ अपने तरीके में बदलाव करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। भले ही फिलहाल अपनी बल्लेबाजी शैली की वजह से वो लगातार प्रदर्शन नहीं कर पा रहा हो लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो वही वेंकटेश अय्यर बना रहेगा जिसे हमने देखा है।”
पूर्व कीवी कप्तान ने कहा, “इस खेल में उसका भविष्य उज्जवल है और वो बहुत समझदार इंसान है। वो इस सीजन हुए उलटफेर के पीछे का सबसे बड़ा कारण है।”
केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने भी मैच के बाद अय्यर की तारीफ की। उन्होंने कहा, “वेंकटेश इस मंच पर नए हैं लेकिन उनका भविष्य बहुत उज्जवल है। वो और गिल हमारी बल्लेबाजी की आधारशिला रहे हैं। त्रिपाठी ने जो ऊर्जा दिखाई वो बिल्कुल उत्कृष्ट थी।”