- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Vernon philander retires from international cricket 3923910
पेसर वर्नोन फिलेंडर को जीत से विदाई नहीं दे सकी दक्षिण अफ्रीकी टीम
यह मैच फिलेंडर के लिए कुछ कड़वी यादें लेकर भी आया. उन पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना भी लगा और एक नकारात्मक अंक भी उनके हिस्से में आया.
Published On Jan 28, 2020, 11:20 AM IST
Last UpdatedJan 28, 2020, 11:20 AM IST
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के अनुभवी पेसर वर्नोन फिलेंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपना अंतिम मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला. हालांकि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 3-1 से बाजी मारी. दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने इस तेज गेंदबाज को जीत से विदाई नहीं दे सकी.
दक्षिण अफ्रीका को चौथे टेस्ट में 191 रन से रौंद इंग्लैंड ने 3-1 से जीती सीरीज
फिलेंडर ने इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों प्रारूपों में 97 मैच खेले हैं और 261 विकेट लिए हैं. उन्होंने 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था.
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में फिलेंडर ने पहली पारी में दो विकेट लिए. दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 1.3 ओवर ही फेंके और दूसरे ओवर में ही उन्हें चोट के कारण बाहर जाना पड़ा.
अपने आखिरी टेस्ट में वह दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला सके. इस मैच को इंग्लैंड ने 191 रन से जीता. मैच के बाद फिलेंडर को टोकन देकर सम्मानित किया गया. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, ‘मैं फिलेंडर का उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. यह टीम उन्हें याद करेगी.’
सौरव गांगुली बोले-नई चयन समिति दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए करेगी टीम का चयन
यह मैच हालांकि फिलेंडर के लिए कुछ कड़वी यादें लेकर भी आया. उन पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना भी लगा और एक नकारात्मक अंक भी उनके हिस्से में आया. यह सब उनके द्वारा इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को आउट करने के बाद मनाए गए जश्न के कारण हुआ.
फिलेंडर ने सीरीज की शुरुआत में ही कह दिया था कि यह उनके करियर की आखिरी सीरीज होगी.