add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कुलदीप यादव की गेंदबाजी को समझना बेहद मुश्किल: भारतीय चयनकर्ता चेतन शर्मा

स्पिनर कुलदीप यादव को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट और टी20 स्क्वाड में शामिल किया गया है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 20, 2022 8:58 AM IST

टीम इंडिया (Team India) की चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा (Chetan Sharma) का कहना है कि बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की गेंद को समझना बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों में चोट और उसके बाद की सर्जरी से वापसी करने के बाद यादव को टीम में लंबे समय तक चलाने की योजना है। शनिवार को यादव को श्रीलंका के खिलाफ टी20 के अलावा टेस्ट स्क्वाड में भी शामिल किया गया।

शर्मा ने कहा, “कुलदीप को शामिल किया गया है, क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और सबसे महत्वपूर्ण चीज जो वो लाते हैं, वो है वैरिएशन, जिसे बल्लेबाजों के लिए समझना बहुत मुश्किल है। इस चयन समिति का विचार ये है कि आप जिसके साथ जा रहे हैं, उन्हें लंबे समय तक टीम में मौका दिया जाए।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेतन शर्मा ने यादव हमारे लिए बेहतर जरूरी गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा, “कुलदीप अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कुछ परिस्थितियों के कारण टीम से बाहर हो गए थे। अब हमारी सोच उन्हें लंबे समय तक मौका देने की है। अगर वह वनडे में अपनी लय बरकरार रखते हैं तो वह टीम के लिए अहम होंगे।”

उन्होंने कहा, “यही कारण है कि हम उन्हें टीम में रख रहे हैं और अधिक से अधिक मौके देने की कोशिश कर रहे हैं। ये अब टीम मैनेजमेंट पर निर्भर है, क्योंकि चयनकर्ता इसमें ज्यादा नहीं आते हैं। लेकिन कुलदीप निश्चित रूप से हमारे लिए एक खास गेंदबाज हैं।”

उत्तर प्रदेश के यादव के राज्य के साथी, सौरभ कुमार, एक पारंपरिक बाएं हाथ के स्पिनर, उनका टेस्ट टीम में पहली बार चयन किया गया है। कुमार ‘ए’ टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के सदस्य थे और टेस्ट सीरीज के लिए नेट गेंदबाज भी थे।