• Home
  • News
  • ‘Very happy for Shreyas’: Suryakumar reacts to Shreyas Iyer becoming India T20I captain

कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने जीता दिल, नए कप्तान को दी बधाई

श्रेयस अय्यर भारत के नए टी20 कप्तान बन गए हैं. वो सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे. शनिवार को बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान किया था. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस को कप्तानी पद मिलने के लिए बधाई दी है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 07, 2026, 10:31 AM IST

Published On Jun 07, 2026, 10:31 AM IST

Last UpdatedJun 07, 2026, 10:31 AM IST

बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान चुन लिया है. जिसपर सूर्यकुमार यादव ने भी नए कप्तान श्रेयस को बधाई दी है. उनके इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है. श्रेयस ने कप्तान के तौर पर सूर्या की जगह ली है. जिसके कुछ घंटों बाद शनिवार को टी20 मुंबई लीग के एक मैच में सूर्यकुमार की मुलाकात भारत के नए कप्तान से हुई. इस मैच में सूर्यकुमार ‘ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई’ की कप्तानी कर रहे थे. जबकि श्रेयस ‘सोबो मुंबई फाल्कन्स’ टीम में ‘इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर शामिल थे.

श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव ने दी बधाई

मुंबई टी20 लीग के मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव की मुलाकात श्रेयस अय्यर के साथ हुई. टॉस के समय सूर्यकुमार ने भारतीय पुरुष टी20 क्रिकेट टीम की कमान संभालने पर श्रेयस को बधाई देते हुए कहा कि जैसा कि आपने कहा, बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन जाहिर है कि मैं श्रेयस के लिए बहुत, बहुत, बहुत खुश हूं. क्योंकि उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है. हमने बॉम्बे में साथ मिलकर काफी क्रिकेट खेला है. मुझे जो सबसे महत्वपूर्ण बात लगी. वह यह है कि मुंबई के लगातार तीन कप्तान भारत के लिए टी20 टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. मुझे लगता है कि यह बहुत गर्व का क्षण है और सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए. बीसीसीआई द्वारा भारत के टी20 सेटअप में बड़े बदलावों की घोषणा किए जाने के बाद, श्रेयस की नियुक्ति पर सूर्यकुमार की यह पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूर्या को कप्तानी से हटाने पर क्या बोले अजीत अगरकर

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने माना था कि सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाना एक कठिन निर्णय था. खासकर तब जब उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था. हालांकि चयनकर्ताओं ने अगले वर्ल्ड कप चक्र को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व की एक नई दिशा चुनी. जिसमें श्रेयस की मजबूत नेतृत्व क्षमता और सभी फॉर्मेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को आधार बनाया गया.

Editor's Pick