भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास

झूलन ने क्रिकेट के छोटे फर्मेट से संन्यास का फैसला गुरुवार 23 अगस्त को किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 23, 2018, 02:43 PM IST

Published On Aug 23, 2018, 02:43 PM IST

Last UpdatedAug 23, 2018, 02:43 PM IST

Jhulan Goswami © Getty Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। झूलन ने क्रिकेट के छोटे फर्मेट से संन्यास का फैसला गुरुवार 23 अगस्त को किया।

35 साल की झूलन ने 68 टी-20 मैचों में 56 विकेट हासिल किए हैं, जिनमें 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट भी शामिल हैं। उन्होंने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था और इसी साल जून में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच खेला था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

झूलन ने टी-20 में अपनी सफलता के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम साथियों को धन्यवाद दिया है। बीसीसीआई और पूरी महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है और भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।

वनडे क्रिकेट में अब तक सर्वाधिक विकेट ले चुकीं झूलन ने 169 मैचों में 203 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 40 विकेट चटकाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 मार्च 2012 में खेले गए विशाखापत्तनम टी-20 में झूलन ने 3.5 ओवर में 11 रन देकर कुल 5 विकेट झटके थे। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीता था।

 

Editor's Pick