add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

करुण के कमाल ने विदर्भ को बनाया रणजी ट्रॉफी का नया चैंपियन, केरल का टूटा सपना

विदर्भ ने इतिहास रचते हुए रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. विदर्भ ने फाइनल में केरल को बढ़त के आधार पर शिकस्त दे दी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - March 2, 2025 3:15 PM IST

Vidarbha Ranji Trophy Champion: रणजी ट्रॉफी 2025 को नया चैंपियन मिल गया है. विदर्भ ने केरल के खिलाफ खिताबी में बढ़त के आधार ऐतिहासिक जीत अर्जित की है. यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में तीसरी बार है जब विदर्भ ने इस टूर्नामें टका खिताब अपने नाम किया है.

इससे पहले विदर्भ ने 6 साल पहले यानि 2018-19 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था. विदर्भ की जीत में टीम के अनुभवी खिलाड़ी करुण नायर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. करुण ने खिताबी मुकाबले में पहली पारी में 86 और दूसरी पारी में शानदार 135 रन की सेंचुरी लगाई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विदर्भ 6 साल बाद जीता खिताब

विदर्भ को अपने तीसरे रणजी ट्रॉफी खिताब के लिए 6 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. टीम ने इससे पहले आखिरी बार 2018-19 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था. विदर्भ के लिए यह खिताब इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले सीजन में टीम फाइनल तक पहुंची थी लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को मुबंई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस बार विदर्भ ने खिताबी मुकाबले में कोई गलती नहीं कि और बड़ी बढ़त के आधार पर जीत अपने नाम की.

करुण ने किया कमाल

विदर्भ के लिए खिताबी मुकाबले के जीत के हीरो अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर रहे. करुण ने केरल के खिलाफ पहली पारी में 86 रन बनाए थे. करुण का बल्ला दूसरी पारी में भी जमकर चला और उन्होंने दूसरी पारी में 135 रन बनाए. करुण की पारी के बदौलत विदर्भ को बड़ी बढ़त मिली जिसका फायदा टीम को खिताब जीतने में हुआ.