VIDEO: आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे असगर अफगान को नामिबिया टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने शनिवार रात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

Edited By : India.com Staff |Oct 31, 2021, 07:01 PM IST

Published On Oct 31, 2021, 07:01 PM IST

Last UpdatedOct 31, 2021, 07:01 PM IST

रविवार को नामिबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में आखिरी बार अफगानिस्तान की जर्सी में उतरे पूर्व कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan) को विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

बता दें असगर ने शनिवार रात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था यानि कि नामिबिया के खिलाफ आज खेला जा रहा मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अबुधाबी में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने आखिरी मैच में असगर 13वें ओवर में मोहम्मद शहजाद के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे।

जब असगर पवेलियन से मैदान की तरफ आ रहे थे तो नामिबिया टीम के खिलाड़ियों ने उनके गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

इस मैच में असगर ने 23 गेंदो पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रनों की पारी खेली। जिसकी मदद से अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन का स्कोर खड़ा किया।

Editor's Pick