add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Video: काउंटी क्रिकेट में अक्षर पटेल ने लिया अजीबोगरीब विकेट

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - September 8, 2018 5:49 PM IST

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। डरहम के लिए खेलते हुए ग्लैमरगन के खिलाफ 95 रनों की नाबाद पारी खेली। साथ ही तीन अहम विकेट लेकर डरहम को एक पारी और 30 रनों से जीत दिलाने में मदद की थी।

वहीं वारविकशायर के खिलाफ मैच में अक्षर ने बड़े अनोखे तरीके से बल्लेबाज को आउट किया। अक्षर ने इस मैच में 9 विकेट लेकर धमाल मचाया था लेकिन रायन साइडबॉटम का विकेट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। अक्षर की गेंद पर रायन ने आगे बढ़कर स्क्वायर लेग की तरफ शॉट लगाया और गेंद वहां खड़े फील्डर के हेलमेट पर लगकर गेंदबाज की तरफ गई। अक्षर ने आसान कैच पकड़कर रायन को पवेलियन भेजा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

काउंटी क्रिकेट में बल्ले और गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे अक्षर पटेल को हाल ही में एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है। 15 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के जरिए अक्षर काफी समय बाद टीम इंडिया में वापसी करेंगे।