BCCI ने IPL 2020 का एंथम 'आएंगे हम वापस' जारी किया, देखें VIDEO

आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 19 सितंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा

Edited By : India.com Staff |Sep 07, 2020, 06:30 PM IST

Published On Sep 07, 2020, 06:30 PM IST

Last UpdatedSep 07, 2020, 06:30 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें एडिशन का लोगो जारी कर दिया है. कोविड-19 महामारी (COVID-19) के कारण आईपीएल का आयोजन इस बार यूएई में हो रहा है. विश्व के सबसे लोकप्रिय टी20 टूर्नामेंट में से एक आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से होगी जबकि फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा.

IPL 2020 Kings XI Punjab Full Schedule: पहली बार कप्‍तानी को तैयार केएल राहुल बनेंगे तारणहार!

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना गत उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (MS Dhoni) से होगा. लीग के सभी मुकाबले यूएई के तीन शहरों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेले जाएंगे. पहला मुकाबला अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा. लीग मुकाबले 3 नवंबर तक खेले जाएंगे.

IPL 2020 RCB Full Schedule: कोहली एंड कंपनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरुआत

आईपीएल के ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर शेड्यूल के साथ एंथम भी रिलीज किया गया है. एंथम का कुल समय 1 मिनट 33 सेकेंड है जिसका टाइटल ‘आएंगे हम वापस’ है. एंथम बहुत ही शानदार है. एंथम के वीडियो में विराट कोहली (Virat Kohli), एमएस धोनी, रोहित शर्मा (Rohit  Sharma), जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और कई अन्य क्रिकेटर्स दिखाई दे रहे हैं.

MS Dhoni पर रहेगी सबकी नजर, एक साल बाद होगी मैदान पर वापसी, जानें चेन्नई सुपरकिंग्स का पूरा शेड्यूल

आईपीएल का आयोजन पहले 29 मार्च से भारत में होना था लेकिन कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण इसे अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया था. लेकिन अब इसका आयोजन विदेश में हो रहा है. ऐसा दूसरी बार है जब आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा है. इससे पहले 2014 में भी आईपीएल के कुछ मैच यूएई में खेले गए थे.

Editor's Pick