- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Video csk chants for moeen ali during oval test 4933032
VIDEO: ओवल टेस्ट के दौरान भारतीय फैंस ने किया CSK-CSK का शोर; मोइन अली ने दिया ऐसा जवाब
कोविड से वजह से स्थगित हुए आईपीएल के 14वें सीजन के मैचों का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में किया जाएगा।
Published On Sep 03, 2021, 09:13 PM IST
Last UpdatedSep 03, 2021, 09:13 PM IST
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम दुनिया की सबसे मशहूर फ्रेंचाइजियों में से एक हैं। इसका एक नजरिया भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे ओवल टेस्ट के दौरान भी देखने को मिला।
ओवल टेस्ट के दौरान जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी और इंग्लैंड फील्डिंग कर रही थी, तब इंग्लिश ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) जो कि आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हैं बाउंड्री पर तैनात थे।
अली को बाउंड्री पर देख भारतीय फैंस ने CSK-CSK का नारा लगाना शुरू कर दिया। जिसके बाद इंग्लिश क्रिकेटर ने थम्स अप का इशारा कर फैंस का अभिवादन किया।
CSK CSK chants during #ENGvIND
And Moeen Ali’s Thumbs Up#WhistlePodu | #IPL2021 | #CSKpic.twitter.com/WGFAzGknxk
— CSK Fans Army™ (@CSKFansArmy) September 3, 2021
अली ने ओवल टेस्ट के दूसरे दिन शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदो पर सात खूबसूरत चौकों की मदद से 35 रनों की पारी खेली।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अनुमति मिलने के बाद अली सीएसके टीम के साथ जुड़ेंगे जो धोनी की अगुवाई में पहले ही में यूएई पहुंच चुकी है।
कोविड से वजह से स्थगित हुए आईपीएल के 14वें सीजन के मैचों का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में किया जाएगा। भारत में खेले गए पहले चरण में खेले सात में से 5 मैचों में जीत हासिल कर चेन्नई टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।