• Home
  • News
  • VIDEO: Emraan Hashmi ‘Azhar’ official trailer released by Balaji Motion Pictures

वीडियो: बालाजी मोशन पिक्चर्स ने 'अजहर' का ट्रेलर रिलीज किया

यह फिल्म भारतीय टीम के सबसे सफलतम व विवादित कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक पर बनी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 02, 2016, 10:50 AM IST

Published On Apr 02, 2016, 10:50 AM IST

Last UpdatedApr 02, 2016, 10:50 AM IST

अजहर फिल्म  Youtube Screenshot
अजहर फिल्म Youtube Screenshot

साल 2016 की बहुप्रतिक्षित फिल्म और शायद क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन फिल्म ‘अजहर’ का ट्रेलर शुक्रवार को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सोमवार को रिलीज कर दिया। यह फिल्म भारतीय टीम के सबसे सफलतम व विवादित कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक पर बनी है। अजहरुद्दीन, जिन पर विवादित रूप से कई मैच फिक्सिंग  के आरोप लगे उन्हें दोषी मानते हुए बीसीसीआई और आईसीसी ने क्रिकेट खेलने से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था।  लेकिन उन पर लगे बैन को बाद  में बीसीसीआई ने हटा लिया। वह बाद में राजनेता बने और अब वह भारतीय नेशनल कॉग्रेंस के सदस्य हैं। साथ ही वह उत्तरप्रदेश के मोरादाबाद से सांसद भी हैं। ये भी पढ़ें: हार के बाद विराट कोहली ने दिया ये संदेश

कुछ दिनों पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन लंदन में थे जहां वह बायोपिक फिल्म की यूनिट के साथ शूटिंग में व्यस्त थे। क्रिकेटर ने फिल्म को एक बेहतरीन फिल्म बनाने में इमरान हाशमी का खूब सहयोग दिया है। अजहरुद्दीन जिन्होंने भारतीय टीम के लिए 99 टेस्ट मैच खेले हैं वह हर समय फिल्म यूनिट को  मदद देते नजर आए। यहां तक कि उन्होंने इमरान हाशमी को नेट पर बल्लेबाजी की प्रक्टिश भी करवाई। इस फिल्म का पहला लुक इस साल की शुरुआत में जारी हुआ था और इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारतीय फैन इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एचटी कैफे के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के एक crew मेंबर ने कहा कि अजहर प्रोजेक्ट में इतना व्यस्त हैं कि वह पिच को सपाट करने तक का काम कर रहे हैं ताकि पिच सूखी रहे। वह चाहते हैं कि फिल्म के crew को कोई समस्या ना हो।

Editor's Pick