धोनी से गले मिलने सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंचा फैन, माही ने लगवाई मैदान की दौड़
Edited By : Cricket Country Staff | Mar 05, 2019, 08:09 PM IST
Published On Mar 05, 2019, 08:09 PM IST
Last UpdatedMar 05, 2019, 08:09 PM IST
नागपुर वनडे के दौरान एक फैन महेंद्र सिंह धोनी से गले मिलने के लिए मैदान पर आ पहुंचा।
Woww what a moment
Spreading Smile all over#MSDhoni #Dhoni #AUSvsIND #INDvAUS #teamindia #bbccricket pic.twitter.com/knE9bjRgKX
— devotee_of_msd (@Sharukh_Msd) March 5, 2019
धोनी ने मुस्कराते हुए कुछ समय तक उस प्रशंसक को दौड़ाया और इस बीच भारतीय टीम के उनके साथी ये सब देखकर खूब हंसे। फैन ने भी हार नहीं मानी और धोनी के पीछे दौड़ता रहा और आखिर में उन्हें गले लगाने में सफल रहा। इस प्रशंसक ने धोनी के पैर भी छुए और आखिर में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले आए।
Next Gallery
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में क्रिकेट फैंस के बीच महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी का नमूना एक बार फिर देखने को मिला। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एक फैन धोनी से गले मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया लेकिन माही ने उसे गले लगाने से पहले खूब दौड़ाया।
ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, कुलदीप ने लिया मैक्सवेल का विकेट
वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान आस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने पर धोनी बाकी खिलाड़ियों के साथ मैदान की तरफ जा रहे थे। तभी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया और उसने धोनी को गले लगाने की कोशिश की।