add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Video: रोहित शर्मा को 'किस' करने मैदान में घुस आया फैन

रोहित शर्मा मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में खेले थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 15, 2018 5:44 PM IST

विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा को भी फैंस की दीवनगी का सामना करना पड़ा। दरअसल मुंबई और बिहार के बीच हुए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरे तो तोड़कर मैदान पर घुस आया। फैन ने पहले रोहित के पैर छुए और फिर उन्हें किस करने की कोशिश की।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली के साथ भी कुछ ऐसा हुआ  था। पहले दिन के पहले सेशन के दौरान 19 वर्षीय मोहम्मद खान मैदान पर आ गए और कप्तान कोहली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। हालांकि मोहम्मद को अपनी ये हरकत भारी पड़ी। हैदराबाद पुलिस ने खान के खिलाफ गैर कानूनी रूप से प्रवेश करने का मामला दर्ज करा है। वैसे रोहित के इस फैन के खिलाफ अभी तक किसी तरह की शिकायत की खबर नहीं आई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बैंगलोर के जस्ट क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में मुंबई की टीम ने विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बिहार के दिए 70 रनों के मामूली लक्ष्य को मुंबई टीम ने बिना कोई विकेट खोए 12.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरान रोहित ने 43 गेंदो पर 33 की पारी खेली। मुंबई टीम 17 अक्टूबर को हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मैच खेलेगी।